{"_id":"5f1e25048ebc3e6399710ee1","slug":"first-death-in-sikkim-lockdown-extended-till-1-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम में कोरोना से पहली मौत, लॉकडाउन एक अगस्त तक बढ़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिक्किम में कोरोना से पहली मौत, लॉकडाउन एक अगस्त तक बढ़ा
Mon, 27 Jul 2020 06:21 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गंगटोक
अमर उजाला नेटवर्क, गंगटोक
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 27 Jul 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में रविवार को कोविड-19 से पहली मौत होने की पुष्टि हुई। इस बीच, कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए सिक्किम सरकार ने लॉकडाउन एक अगस्त तक बढ़ा दिया है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पूर्वी सिक्किम जिले के रोंगली गांव के एक 74 वर्षीय बुजुर्ग की एसटीएनएम अस्पताल में कोविड -19 से मौत हो गई। सिक्किम में कोरोना महामारी से होने वाली ये पहली मौत है।
राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक सह सचिव, डॉ. पेमा टी भूटिया ने बताया कि कोविड-19 के कारण बुजुर्ग की मौत हो गई। अस्पताल में मरीज को शनिवार रात भर्ती किया गया था और उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने बताया कि मरीज को आईसीयू में ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। सिक्किम में अब तक 499 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है।
कोरोना जांच बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र, यूपी और प. बंगाल में नए केंद्र...
कोरोना जांच को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र, यूपी और प. बंगाल में तीन नए जांच केंद्रों की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च-नोएडा, नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन रिप्रॉडक्टिव हेल्थ-मुंबई, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलरा एंड एंटरिक डिसीज-कोलकाता में जांच की नई सुविधा शुरू होगी। यहां एक दिन में एक लाख से अधिक जांचें होंगी।