{"_id":"5fca24968ebc3ecfcb6e277e","slug":"first-comic-book-chronicling-maritime-heritage-of-india-launched-on-navy-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navy Day: भारत की नौसेना के इतिहास, शौर्य और समुद्री विरासत को दर्शाती पहली कॉमिक लॉन्च","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Navy Day: भारत की नौसेना के इतिहास, शौर्य और समुद्री विरासत को दर्शाती पहली कॉमिक लॉन्च
Fri, 04 Dec 2020 05:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 04 Dec 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
कॉमिक लॉन्च करते नौसेना के अधिकारी
- फोटो : twitter.com/indiannavy
नौसेना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय नौसेना के इतिहास, शौर्य और समुद्री विरासत को दर्शाती पहली कॉमिक लॉन्च हुई। तीन कॉमिक बुक सीरीज की यह पहली कॉमिक है। नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने लॉन्च किया। इस कॉमिक सीरीज को अमर चित्र कथा के साथ मिलकर प्रकाशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में भारतीय नौसेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए एक ट्वीट में बताया गया की इस कॉमिक बुक सीरीज की पहली कॉमिक में हमारे समुद्री इतिहास के बारे में बताया गया है। वहीं, दूसरी और तीसरी कॉमिक बुक में आजादी के बाद से भारतीय नौसेना में आए बदलाव, नौसैनिकों के जीवन और प्रमुख कार्रवाइयों के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
First of the three book comic series chronicling #India's #Maritime Heritage launched on the occasion of #NavyDay.
The series, being published in collaboration with Amar Chitra Katha celebrates the glorious naval & maritime heritage of India (1/2).@SpokespersonMoD pic.twitter.com/eWeeOHl1mL— SpokespersonNavy (@indiannavy) December 4, 2020