फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Firefighting operation continue as crew rescued from burning vessel off Kerala coast

Kerala: केरल तट के पास जल रहे जहाज में आग बुझाने की कोशिश जारी, चीन ने नौसेना को कहा धन्यवाद

Tue, 10 Jun 2025 02:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 10 Jun 2025 02:32 PM IST
सार

जहाज पर करीब 650 कंटेनर लदे थे, जिनमें से कई कंटेनर समुद्र में गिर चुके हैं। माना जा रहा है कि जिस तेजी से आग धधक रही है, उसकी वजह जहाज के कंटेनर्स में कोई खतरनाक ज्वलनशील रसायन हो सकता है। फिलहाल जहाज के मालिकों से कंटेनर्स में रखे सामान की जानकारी मांगी गई है। 

विज्ञापन
Firefighting operation continue as crew rescued from burning vessel off Kerala coast
जहाज की आग बुझाने की कोशिश जारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल तट के नजदीक जल रहे सिंगापुर के झंडे वाले जहाज की आग बुझाने को कोशिश आज भी जारी है। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सूरत ने क्रू के 18 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया है। वहीं क्रू के चार सदस्य अभी भी लापता हैं। जहाज में रविवार को आग लगी थी और मंगलवार को भी नौसेना, तटरक्षक बलों द्वारा संयुक्त और समन्वित बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


बचाव अभियान में जुटे तटरक्षक बल और नौसेना के जहाज
भारतीय तटरक्षक बल के जहाज सचेत और समुद्र प्रहरी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हैं। तटरक्षक बल का डोर्नियर एयरक्राफ्ट बचाव अभियान का हवाई सर्वे कर रहा है। साथ ही  मंगलवार को तटरक्षक बल का जहाज समर्थ भी बचाव अभियान में शामिल हो गया है। सोमवार को केरल तट से करीब 44 नॉटिकल मील दूर सिंगापुर का केंटनर जहाज हादसे का शिकार हुआ था। दरअसल कोलंबो से मुंबई जा रहा सिंगापुर का ध्वज लगा जहाज MV Wan Hai 503 अचानक आग की लपटों में घिर गया। आग के चलते जहाज में तेज विस्फोट हुआ।
विज्ञापन


जहाज पर करीब 650 कंटेनर लदे थे, जिनमें से कई कंटेनर समुद्र में गिर चुके हैं। माना जा रहा है कि जिस तेजी से आग धधक रही है, उसकी वजह जहाज के कंटेनर्स में कोई खतरनाक ज्वलनशील रसायन हो सकता है। फिलहाल जहाज के मालिकों से कंटेनर्स में रखे सामान की जानकारी मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- China: चीन की दादागिरी के जवाब में भारत ने बनाई खास रणनीति, आपूर्ति श्रंखला के विकल्प तलाशने की तैयारी

क्रू के दो सदस्यों की हालत गंभीर
नौसेना के जहाज आईएनएस सूरत से जहाज पर मौजूद 18 क्रू सदस्यों को बचाया गया है। कुछ क्रू सदस्य घायल हैं और उनमें से दो की हालत गंभीर है। चार अन्य को हल्की चोटें हैं। क्रू सदस्यों को मंगलुरू बंदरगाह पर लाया गया है। घायलों का कुंतीकाना के एजे अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


चीनी दूतावास ने भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल को दिया धन्यवाद
जहाज में आग लगने की घटना पर चीन की भारत में राजदूत यू जिंग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'जहाज के क्रू में 22 लोग थे, जिनमें से 14 चीनी नागरिक हैं। छह लोग ताइवान के हैं। हम भारतीय नौसेना और मुंबई तटरक्षक बल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं। हम दुआ करते हैं कि घायल क्रू सदस्य जल्द ठीक हो जाएं।'

केरल तट पर तेल रिसाव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। भारत के नेशनल सेंटर फॉर ओसीन इंफोर्मेशन सर्विसेज ने सिंगापुर के ध्वज लगे जहाज में भीषण आग लगने के बाद यह चेतावनी दी है। अभी भी जहाज में आग लगी हुई है और नौसेना और तटरक्षक बल आग बुझाने में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed