फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire in Mumbai Malad area kills one injures several others Latest News Update

Maharashtra Fire: मुंबई के मलाड इलाके में आग लगने से एक की मौत, कई अन्य घायल

Mon, 13 Feb 2023 11:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 13 Feb 2023 11:02 PM IST
सार

अग्निशमन विभाग ने मुंबई के मलाड पूर्व क्षेत्र में जमऋषि नगर में स्तर 2 की आग की सूचना दी। एक जिला अग्निशमन अधिकारी, 2 अतिरिक्त जिला अग्निशमन अधिकारी और तीन अग्निशमन अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
Fire in Mumbai Malad area kills one injures several others Latest News Update
Fire - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के मलाड इलाके में सोमवार को लगभग 100 झुग्गियों में भीषण आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम को सोमवार सुबह करीब 11 बजकर 11 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। दमकलकर्मी दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। वे आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग ने मुंबई के मलाड पूर्व क्षेत्र में जमऋषि नगर में स्तर 2 की आग की सूचना दी। एक जिला अग्निशमन अधिकारी, 2 अतिरिक्त जिला अग्निशमन अधिकारी और तीन अग्निशमन अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। आग ने 50 से 100 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
विज्ञापन


ठाणे में फ्लैट में आग लगी, चार लोगों को बचाया गया
इस बीच ठाणे शहर के एक फ्लैट में सोमवार को आग लग गई। गनीमत रही कि चार लोगों को बचा लिया गया। नगर निगम के एक अधिकारी के मुताबिक, ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि ठाणे के जीबी रोड पर एक भूतल सहित सात मंजिला इमारत के एक फ्लैट में शाम सात बजे आग लग गई। आग फ्लैट के रेफ्रिजरेटर में लगी थी। इसे एक घंटे में बुझा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed