{"_id":"5d65d7c38ebc3e0177689517","slug":"fire-broken-out-in-a-timberyard-at-mustafa-bazaar-in-byculla-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के भायखला में लकड़ी के गोदाम में आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई के भायखला में लकड़ी के गोदाम में आग, कोई हताहत नहीं
Wed, 28 Aug 2019 10:11 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : ANI
दक्षिण मुंबई में भायखला के मुस्तफा बाजार में एक लकड़ी के गोदाम में मंगलवार देर रात आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग मंगलवार देर रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर लगी, जिसके बाद दमकल विभाग की आठ गाड़ियों और दमकल कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने का काम और बचाव अभियान जारी है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस कर्मी और अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख पी एस रहंगदाले ने बताया कि आग भूतल पर लगी थी, जहां अलग-अलग प्रकार की लकड़ियों के लट्ठे रखे थे।
गौरतलब है कि पिछले महीने, उपनगर बांद्रा में ‘महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड’ (एमटीएनएल) की एक्सचेंज बिल्डिंग में भी भीषण आग लग गई थी, जहां कई घंटों की मशक्कत के बाद करीब 100 लोगों को छत के रास्ते बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन