फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fire broke out in Gujarat's chemical factory, four people scorched due to boiler explosion in Karnataka

Fire Broke: गुजरात के केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्नाटक के शुगर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से चार लोग झुलसे

Sun, 05 Mar 2023 12:36 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 05 Mar 2023 12:36 PM IST
सार

शनिवार की देर रात गुजरात के वडोदरा में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को खाक कर दिया। करीब दस घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
fire broke out in Gujarat's chemical factory, four people scorched due to boiler explosion in Karnataka
वडोदरा की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के विजयपुरा और गुजरात के वडोदरा शहर से दो बड़ी घटनाओं की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात गुजरात के वडोदरा में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को खाक कर दिया। करीब दस घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं, कर्नाटक के विजयपुरा में स्थित एक शुगर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से चार कर्मचारी झुलस गए। चारों को अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन


गुजरात में क्या हुआ? 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार की देर रात यहां वडोदरा के पादरा स्थित महूवाद चौकड़ी के पास एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। शुरुआत में फैक्ट्री के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काबू होने की बजाय भड़की चली गई। ड्रम में रखे केमिकल हवा में उड़कर फटने लगे। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दस घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, अभी भी फैक्ट्री के अंदर से धुएं उठ रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में क्या हुआ? 
कर्नाटक के विजयपुर जिले के बाबलेश्वर शहर में शनिवार रात नंदी सहकारी चीनी मिल में एक नए स्थापित बॉयलर में विस्फोट होने से चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की कंपनी इंडियन शुगर एंड जनरल इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन के बॉयलर को हाल ही में पुणे की कंपनी एसएस इंजीनियर्स के बॉयलर से बदला गया था, जिसे 51 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। फैक्ट्री और उसके प्रायोगिक परीक्षण के दौरान यह घटना घटी। इसका वजन लगभग 220 टन है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed