{"_id":"5e0784bf8ebc3e87e75c1ad2","slug":"fire-breaks-out-at-the-factory-in-ghatkopar-mumbai-bodies-of-one-male-and-one-female-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के साकीनाका में फैक्टरी में लगी भीषण आग पर पाया गया काबू, दो की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई के साकीनाका में फैक्टरी में लगी भीषण आग पर पाया गया काबू, दो की मौत
Sat, 28 Dec 2019 10:07 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
mumbai fire
- फोटो : PTI
मुंबई के उपनगर साकीनाका इलाके में शुक्रवार शाम लगी आग घंटों की मशक्कत के बाद बुझ गई, लेकिन इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आरती लाजजी जायसवाल (25) और पीयूष धीरज (42) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जोन 10 के पुलिस उपायुक्त पीयूष गोयल ने बताया कि गोदाम में लगी भीषण आग पर शनिवार तड़के काबू पाया गया। आग बुझने के बाद जब दमकल कर्मी गोदाम के अंदर पहुंचे तो वहां दो शव बरामद हुए जो बुरी तरह जल चुके थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजावड़ी अस्पताल भेजा गया है। गोयल का कहना है कि आग लगने की इस घटना के बाद से कुछ लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले डेप्युटी चीफ फायर ऑफिसर विजय कुमार पाणिग्रहि ने कहा था कि तीन लोग गायब हैं, जिनकी तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह आग शुक्रवार शाम पांच बजकर 35 मिनट पर लगी थी। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। इस भीषण आग की चपेट में 30 से 35 गोदाम और दुकान भी आ गए थे। आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की नौ गाड़ियां पहुंची थी।
विज्ञापन