{"_id":"5ffefee7049b080bd3673e26","slug":"fire-breaks-out-at-a-colony-in-baghbazar-area-of-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता की बागबाजार कॉलोनी में आग से 40 झुग्गियां राख, दमकल की 24 गाड़ियां मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता की बागबाजार कॉलोनी में आग से 40 झुग्गियां राख, दमकल की 24 गाड़ियां मौजूद
Wed, 13 Jan 2021 10:27 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बागबाजार कॉलोनी में बुधवार शाम आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 24 गाड़ियां मौजूद हैं और घंटों से प्रयास जारी हैं। जानकारी के अनुसार आग की चपेट में कम से कम 40 झुग्गियां आ गई हैं। आग शाम को करीब 6.55 बजे लगी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बाग बाजार महिला कॉलेज के पास शिरोड विद्याविनोद एवेन्यू की झुग्गी-बस्ती के कई मकान आग की चपेट में आ गए। अधिकारियों ने बताया कि झुग्गी-बस्ती में धमाकों की आवाज सुनी गई। पुलिस ने संदेह जताया है कि आग के चलते घरों में रखे गैस सिलेंडरों में यह धमाके हुए हैं।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'पूरी झुग्गी बस्ती राख में बदल चुकी है। स्थिति अभी नियंत्रण में नहीं आ पाई है क्योंकि हम अभी तक आग के मूल तक नहीं पहुंच पाए हैं। हमने इलाके के सभी निवासियों को दूसरी जगह पहुंचा दिया है। हम कोई खतरा मोल नहीं ले सकते हैं।'
विज्ञापन
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पास के शारदा मायर बाड़ी तक भी पहुंच गई। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने वहां रहने वाले साधुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके साथ ही कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन टीमों को भी आग बुझाने की कोशिशों में लगाया गया है।
पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, आरएएफ तैनात
उधर, स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि दमकल कर्मी आग लगने के करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे, जिसकी वजह से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। वहीं, कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस के कुछ वाहनों में तोड़फोड़ कर दी, जिसके चलते रैपिड एक्शन फोर्स की एक टीम को तैनात करना पड़ा।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने पूरे इलाके की विद्युत सप्लाई रोक दी है। कम से कम 40 परिवार ऐसे हैं जिनके घर आग में जल गए हैं। किताबों का एक गोदाम भी जल गया है।'
अधिकारी ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। उम्मीद है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। शाम के समय भीड़ होने के चलते इलाके में भारी जाम के हालात बन गए।