{"_id":"5fb50d6e8ebc3e9ba3266895","slug":"fire-at-hospital-in-surat-gujarat-patients-evacuated-no-casualties-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: सूरत के एक अस्पताल में लगी आग, मरीजों को आनन फानन में निकाला गया बाहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: सूरत के एक अस्पताल में लगी आग, मरीजों को आनन फानन में निकाला गया बाहर
Wed, 18 Nov 2020 05:33 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 18 Nov 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
आग (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : ANI
गुजरात के सूरत में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार दोपहर को आग लग गई। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ, क्योंकि सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नानपुरा में स्थित चार मंजिला अस्पताल के भूतल पर दोपहर करीब ढाई बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि पहली मंजिल तक धूआं फैल जाने की वजह से कम से कम 16 मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
सूरत नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष अनिल गोकलानी ने बताया कि ऐसा लगता है कि आग अस्पताल के सर्वर कक्ष से लगना शुरू हुई। उन्होंने बताया कि घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है। अतिरिक्त मुख्य दमकल अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Fire at hospital in #Surat, Gujarat; patients evacuated, no casualties: officials
— Press Trust of India (@PTI_News) November 18, 2020