{"_id":"62b6e256cb2197070d15c5f7","slug":"fire-at-commercial-complex-housing-children-hospital-in-ahmedabad-70-people-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ahmedabad Fire: अहमदाबाद में बच्चों के अस्पताल में लगी आग, 13 बच्चों सहित 70 लोगों का किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ahmedabad Fire: अहमदाबाद में बच्चों के अस्पताल में लगी आग, 13 बच्चों सहित 70 लोगों का किया गया रेस्क्यू
Sat, 25 Jun 2022 03:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 25 Jun 2022 03:54 PM IST
सार
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना के समय 13 बच्चों समेत करीब 60-70 लोग बच्चों के अस्पताल में थे। अधिकारी ने बताया कि घटना के समय एनआईसीयू में भर्ती तीन शिशुओं और 10 बच्चों सहित 70 लोगों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
बच्चों के अस्पताल में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में शनिवार को आग लगने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बच्चों का अस्पताल है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की इस घटना में तीन बच्चों समेत 70 लोगों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, दोपहर में शहर के परिमल गार्डन चौराहे के पास स्थित देव कॉम्प्लेक्स में आग लग गई थी। घटना की सूचना के बाद आनन-फानन में मौके पर आग बुझाने के लिए गाड़ियां पहुंची। उन्होंने बताया कि आग के कारण पूरे परिसर में धुआं फैल गया था। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक अकाउंटिंग फर्म के सर्वर रूम में लगी थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसी बिल्डिंग में बच्चों का अस्पताल भी है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना के समय 13 बच्चों समेत करीब 60-70 लोग बच्चों के अस्पताल में थे। अधिकारी ने बताया कि घटना के समय एनआईसीयू में भर्ती तीन शिशुओं और 10 बच्चों सहित 70 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें शामिल मरीजों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि मौके पर कार्रवाई की जा रही है और जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन