फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire at commercial complex housing children hospital in Ahmedabad 70 people rescued

Ahmedabad Fire: अहमदाबाद में बच्चों के अस्पताल में लगी आग, 13 बच्चों सहित 70 लोगों का किया गया रेस्क्यू

Sat, 25 Jun 2022 03:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 25 Jun 2022 03:54 PM IST
सार

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना के समय 13 बच्चों समेत करीब 60-70 लोग बच्चों के अस्पताल में थे। अधिकारी ने बताया कि घटना के समय एनआईसीयू में भर्ती तीन शिशुओं और 10 बच्चों सहित 70 लोगों को बचा लिया गया है।

विज्ञापन
Fire at commercial complex housing children hospital in Ahmedabad 70 people rescued
बच्चों के अस्पताल में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में शनिवार को आग लगने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बच्चों का अस्पताल है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की इस घटना में तीन बच्चों समेत 70 लोगों को बचा लिया गया है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक,  दोपहर में शहर के परिमल गार्डन चौराहे के पास स्थित देव कॉम्प्लेक्स में आग लग गई थी। घटना की सूचना के बाद आनन-फानन में मौके पर आग बुझाने के लिए गाड़ियां पहुंची। उन्होंने बताया कि आग के कारण पूरे परिसर में धुआं फैल गया था। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक अकाउंटिंग फर्म के सर्वर रूम में लगी थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी बिल्डिंग में बच्चों का अस्पताल भी है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना के समय 13 बच्चों समेत करीब 60-70 लोग बच्चों के अस्पताल में थे। अधिकारी ने बताया कि घटना के समय एनआईसीयू में भर्ती तीन शिशुओं और 10 बच्चों सहित 70 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें शामिल मरीजों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि मौके पर कार्रवाई की जा रही है और जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed