{"_id":"65c281532cc1915c0b0a2715","slug":"fir-registered-bengaluru-under-pocso-act-against-indian-hockey-player-varun-kumar-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार की बढ़ी मुश्किलें, टोक्यो ओलंपिक में खेलने का सपना रह सकता है अधूरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार की बढ़ी मुश्किलें, टोक्यो ओलंपिक में खेलने का सपना रह सकता है अधूरा
Wed, 07 Feb 2024 12:28 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:28 AM IST
सार
कर्नाटक के बंगलुरू में पॉक्सो एक्ट के तहत भारतीय हॉकी के खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसने 17 साल की नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद टोक्यो ओलंपिक में जाने का उनका सपना अधूरा रह सकता है। दरअसल, उनका नाम टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय टीम की स्टैंडबाय सूची में था। वह वर्तमान में आगामी एफआईएच प्रो लीग के लिए भुवनेश्वर में भारतीय हॉकी टीम के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं। टीम को अपने शुरुआती मुकाबले में 10 फरवरी को स्पेन से भिड़ना है।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को पुलिस के अनुसार ने महिला से प्राप्त शिकायत के आधार पर, सोमवार को हॉकी खिलाड़ी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की उचित धारा और धारा 376 (दुष्कर्म) और 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
ऐसी अटकलें भी थीं कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता वरुण भाग रहे हैं, लेकिन हॉकी इंडिया ने इस अफवाह को खारिज कर दिया। हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने बताया कि वह फरार नहीं है। वह टीम के साथ भुवनेश्वर में हैं।
विज्ञापन
क्या था पूरा मामला
हॉकी प्लेयर वरुण कुमार के खिलाफ नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। उनके खिलाफ शिकायत लिखाने वाली नाबालिग वर्तमान में एक 22 वर्षीय युवती है और एक एयरलाइन स्टाफर के रूप में काम कर रही है। उसने दावा किया कि वह 2018 में 17 साल की उम्र में वरुण कुमार के संपर्क में आई थी। उस समय वह भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में प्रशिक्षण ले रहा था। एफआईआर में युवती ने आरोप लगाया कि वरुण ने इंस्टाग्राम के जरिये उससे संपर्क किया और मिलने पर जोर दिया था।
जुलाई 2019 में वह युवती को बंगलूरू के एक होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। वरुण पर शादी के बहाने महिला के साथ पांच साल में कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। बाद में उसने महिला को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया और उसके कॉल और संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया।
वरुण ने शादी के लिए दबाव डालने पर महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की भी धमकी दी थी। हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण को बीती चार फरवरी को पंजाब सीएम ने नियुक्ति पत्र सौंप कर डीएसपी बनाया था। उनका जन्म हिमाचल में हुआ लेकिन अब वह परिवार के साथ जालंधर में रहते हैं। वह ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता टीम में शामिल रहे हैं।