{"_id":"60a5f8678ebc3e317507a7cf","slug":"fir-lodged-against-amu-ex-student-sharjeel-usmani-for-making-objectionable-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में मामला दर्ज: हिंदू देवता के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने पर शरजील उस्मानी की बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में मामला दर्ज: हिंदू देवता के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने पर शरजील उस्मानी की बढ़ी मुसीबत
Thu, 20 May 2021 11:46 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 20 May 2021 11:46 AM IST
सार
अपने बयानों और सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाला शरजील उस्मानी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उसने हिंदू देवता के खिलाफ मुंह खोला है। उस्मानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता है।
विज्ञापन
शरजील उस्मानी
- फोटो : facebook.com/sharjeel.usmani.5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र पुलिस ने उस्मानी ओर से कथित आपत्तिजनक ट्वीट करने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जालना के अम्बेड़ निवासी अंबादास अम्भोरे का आरोप है कि उस्मानी ने ट्विटर पर कुछ पोस्ट किए हैं, जिसमें भगवान राम के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अम्बेड़ पुलिस ने बुधवार रात को उस्मानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। अम्भोरे हिंदू जागरण मंच से जुड़ा है।
विज्ञापन
पुणे में धर्म विशेष को लेकर की थी टिप्पणी
इसी साल फरवरी में महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एल्गार परिषद सम्मेलन में उस्मानी शामिल हुआ था। सम्मेलन में उस्मानी ने एक धर्म विशेष को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिससे राज्य की सियासत गर्मा गई थी। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शरजील उस्मानी के खिलाफ राज्य सरकार से कार्रवाई करने की मांग की थी ।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विवि का छात्र रहा है उस्मानी
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है। उmके पिता तारिक उस्मानी अलीगढ़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। शरजील उस्मानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता रहा था। इस विश्वविद्यालय से वह ग्रुज्यूएशन कर रहा था, लेकिन 2018 में इसने पढ़ाई छोड़ दी। दिसंबर 2019 में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बाबरी से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट कर उस्मानी चर्चा में आया था। उसके बाद वह देशभर में 2019 में ही सीएए के खिलाफ जारी आंदोलन में शामिल होने लगा। उस्मानी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनों में शामिल हुआ और सरकार से कानून वापस लेने की मांग की।