{"_id":"5840e5704f1c1bb61fde7f3e","slug":"fir-lodge-over-rahul-gandhi-and-congress-twitter-accounts-hack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने संसद में ट्विटर अकाउंट का मुद्दा उठाने से रोका, बंगलुरु से जुड़े हैकर्स के तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल ने संसद में ट्विटर अकाउंट का मुद्दा उठाने से रोका, बंगलुरु से जुड़े हैकर्स के तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्य राहुल गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट्स हैक होने के मामले में नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अकाउंट्स हैक करने के लिए बंगलुरु में किसी सिस्टम से लॉग इन किया गया था।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ट्विटर अकाउंट्स हैक करने के लिए जिस आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया वह नॉर्वे या स्वीडन का पाया गया।
बताते चलें कि दोनों अकाउंट हैक होनो पर दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की थी। ये एफआईआर आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक हैकरों ने अलग-अलग आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया है, ताकि उन्हें आसानी से ट्रेस न किया जा सके।
विज्ञापन
राहुल ने संसद में हैकिंग के मसले को उठाने से रोका
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को संसद में अपनी पार्टी के सांसदों को अपना ट्विटर अकाउंट हैक किए जाने की घटना को उठाने से रोक दिया। लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी इस मसले को उठाना चाहती थी, लेकिन जब उन्होंने इस बारे में राहुल से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि हमें ऐसे मसले के लिए संसद का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह की असंवेदनशील हरकत करता है तो हमें ऐसे मसले को नहीं उठाना चाहिए।

Trending Videos
डीसीपी अन्येश रॉय के नेतृत्व में टीम कर रही है जांच
राहुल गांधी
- फोटो : TWEET
डीसीपी अन्येश रॉय के नेतृत्व में साइबर सिक्युरिटी टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, सरकार ने ट्विटर से भी इस मामले में संबंधित जानकारी मांगी है।
बताते चलें कि पहले बुधवार की रात को राहुल गांधी और फिर गुरुवार की सुबह कांग्रेस पार्टी का ट्वटिर अकाउंट किसी ने हैक कर लिया था। इसके बाद उनसे आपत्तिजनक बातें लिखी गई।