फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR filed against Priyanka for carrying darshan on her car bonnet after accident in Bengaluru

Bengaluru: कहासुनी के बाद महिला ने युवक को बोनट पर तीन KM तक घसीटा, पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 20 Jan 2023 07:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Jan 2023 07:47 PM IST
सार

डीसीपी ट्रैफिक पश्चिम ने बताया कि दो कारों की टक्कर हुई थी। इसमें कार सवार प्रियंका ने दर्शन की कार में टक्कर मारी। वो गाड़ी चलाती रही और अश्लील इशारा किया। इस पर दर्शन उससे बातचीत करने महिला की कार के पास गया। इस दौरान महिला ने युवक को कार के बोनट पर करीब तीन किलोमीटर दूर तक घसीटा।

विज्ञापन
FIR filed against Priyanka for carrying darshan on her car bonnet after accident in Bengaluru
बेंगलुरु कार एक्सीडेंट - फोटो : Social Media

विस्तार

बेंगलुरु में मामूली सी बात पर एक महिला ने एक शख्स को अपनी कार के बोनट पर करीब तीन किलोमीटर तक घसीटा। बताया जा रहा है कि दोनों की कारें आपस में टकरा गईं थी। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और इस दौरान महिला ने अश्लील इशारा किया। युवक को बोनट पर घसीटने के आरोप में प्रियंका के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत रैश ड्राइविंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

विज्ञापन


वहीं इस मामले में चार अन्य लोग दर्शन, यशवंत, सुजान और विनय के खिलाफ धारा 354 के तहत भीड़ द्वारा हमला करने और महिलाओं की गरिमा का अपमान करने का मामला दर्ज किया गया। यह दुर्घटना उल्लाला मुख्य सड़क के पास हुई जो ज्ञानभारती थाना के अंतर्गत आता है। डीसीपी पश्चिम ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कहासुनी के बाद किया अश्लील इशारा
ज्ञानभारती थाना अंतर्गत इलाके में टाटा नेक्सन और मारुति स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। नेक्सन कार प्रियंका नाम की महिला चला रही थी। वहीं, स्विफ्ट कार दर्शन नाम का शख्स चला रहा था। दोनों के वाहन टकराने के बाद प्रियंका और दर्शन के बीच बहस हुई। आरोप है कि इसी दौरान प्रियंका ने दर्शन की ओर अश्लील इशारा किया। 

बोनट पर युवक को करीब तीन किलोमीटर तक घसीटा
इस पर आपत्ति जताते हुए दर्शन महिला की गाड़ी रोककर उससे बात करने के लिए गया। गुस्से में महिला ने उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। खुद को बचाते हुए दर्शन उसकी कार के बोनट पर आ गया। इस दौरान महिला ने कार आगे बढ़ा दी और बोनट पर दर्शन को करीब तीन किलोमीटर तक घसीटा।

महिला पर दर्ज हुआ रैश ड्राइविंग का मामला
पश्चिम बेंगलुरु के डीसीपी लक्ष्मण बी निम्बार्गी ने बताया कि उल्लाल जंक्शन के पास, दो कार सवारों महिला और युवक के बीच हाथापाई हुई। महिला ने कार नहीं रोकी और युवक ने अपनी कार में उसका पीछा किया। युवक ने मेंगलुरु कॉलेज के पास उसकी कार को रोक दिया, जहां उसके दोस्त भी पहुंच गए और महिला पर चिल्लाने लगे। 


उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और युवक दोनों को थाने में आने को कहा है। युवक को गलतफहमी हुई कि महिला भाग रही है और उसकी कार के बोनट पर कूद गया। महिला ने कार नहीं रोकी और तीन KM तक चलाती रही। उसके बाद उसने कार रोकी।

निंबार्गी ने कहा कि दर्शन के बयान के आधार पर महिला के खिलाफ रैश ड्राइविंग का मामला दर्ज किया गया। महिला के पति की शिकायत के आधार पर दर्शन और उसके दोस्तों के खिलाफ भीड़ द्वारा हमला करने और महिलाओं की गरिमा का अपमान करने का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed