फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR filed against contractor and structural consultant over collapse of Shivaji Maharaj's statue

Maharashtra: शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में ठेकेदार समेत दो पर एफआईआर; सरकार-विपक्ष में वार-पलटवार

Tue, 27 Aug 2024 10:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 27 Aug 2024 10:57 AM IST
सार

इस घटना से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। विपक्षी दलों इसकी आलोचना कर रहा है। सीएम शिंदे ने कहा कि मूर्ति का डिजाइन और निर्माण भारतीय नौसेना ने किया था।

विज्ञापन
FIR filed against contractor and structural consultant over collapse of Shivaji Maharaj's statue
शिवाजी महाराज की प्रतिमा। - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पुलिस ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में ठेकेदार और संरचनात्मक सलाहकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिछले साल नौसेना दिवस (4 दिसंबर) पर सिंधुदुर्ग के मालवन तहसील में राजकोट किले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया है। दरअसल, 17वीं सदी के मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे गिर गई थी। इसके कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


राज्य सरकार की काफी किरकिरी
इस घटना से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। विपक्षी दलों इसकी आलोचना कर रहा है। सीएम शिंदे ने कहा कि मूर्ति का डिजाइन और निर्माण भारतीय नौसेना ने किया था। अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक सहायक अभियंता ने सोमवार शाम को मालवन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार, मूर्ति के गिरने के लिए कलाकार और सलाहकार जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


इन धाराओं के तहत एफआईआर
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर ठेकेदार जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास, दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 (सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली शरारत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री दीपक केसरकर ने घटनास्थल का दौरा भी किया
इससे पहले मंत्री दीपक केसरकर ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने घटनास्थल का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहना दुखद है। अब इसकी जगह 100 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस बारे में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से बात करेंगे। साथ ही सभी अनुमान तैयार रखेंगे। 


आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर बोला हमला
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने की तीखी आलोचना हुई है। यूबीटी शिवसेना के विधायक आदित्य ठाकरे ने इसके लिए भाजपा के अहंकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, 'हम छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे जो कि हमारे और पूरे महाराष्ट्र के आदर्श हैं। मालवन में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा, जिसे चुनावों को देखते हुए जल्दबाजी में बनाया गया था और मोदी जी द्वारा उद्घाटन किया गया था, आज केवल आठ महीनों में ढह गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed