फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR against actor Kamaal Khan for obsene messages

ट्विटर पर कमाल खान ने एक्ट्रेस पर किए भद्दे कमेंट, एफआईआर दर्ज

Sat, 30 Jul 2016 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
FIR against actor Kamaal Khan for obsene messages
कमाल राशिद खान

बॉलीवुड अदाकार कमाल राशिद खान अपने एक और कृत के कारण विवादों में हैं। इस बार उनके खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक वकील ने एफआईआर दर्ज करवाई है। दरअसल कमाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक अदाकारा की अश्लील फोटो ट्वीट करने के साथ ही उस पर भद्दे कमेंट भी ट्वीट किये थे।

विज्ञापन


इससे नाराज वकील रिजवान सिद्दीकी ने मामला दर्ज करवाते हुए ट्विटर से केआरके का अकाउंट बंद करने अपील की है।

रिजवान ने बताया कि 29 जून को मैं दफ्तर में काम कर रहा था, तभी मैने केआरके का ट्वीट देखा जिसमें एक अश्लील फोटो पर कमेंट किया गया था। उन्होंने तुरंत उस फोटो को डाउनलोड किया और सबूत के तौर पर रख लिया। 

विज्ञापन

कई अदाकाराओं पर कमाल कर चुके है टिप्पणी

FIR against actor Kamaal Khan for obsene messages
सनी लियोनी - फोटो : self

रिजवान के अनुसार इससे पूर्व भी केआरके ने परिनीति चोपड़ा, कैटरीना कैफ, दिपीका पाडूकोण,आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, असिन, अमीषा पटेल,लीसा हेडन,मल्लिका शेरावत,वानी कपूर,नरगिस फाकरी और सनी लियान के खिलाफ भद्दे ट्वीट किये हैं। हालांकि किसी भी अदाकारा ने केआरके के खिलाफ न तो कोई शिकायत की है और न ही रिजवान से मामला दर्ज करवाने को कहा है।

महिलाओं का अपमान होता देख रिजवान ने खुद ही ये मामला दर्ज करवाया है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र महिला आयोग ने मामले को देखते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मुंबई के पुलिस कमिश्नर दत्तात्रेय पडसालगिकर को 18 जुलाई को लिखे पत्र में महिला आयोग ने अपील की है कि मामले की जांच की जाए और सख्त कार्रवाई हो। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और केआरके को पूछताछ के लिए समन भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed