फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Ministry unit Financial Intelligence Unit released list of 9,500 high risk finance companies

वित्त मंत्रालय ने 9,500 हाई रिस्क वाली कंपनियों की सूची की जारी

Mon, 26 Feb 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Feb 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Finance Ministry unit Financial Intelligence Unit released list of 9,500 high risk finance companies
वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) ने लगभग उन 9,500 गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की सूची जारी की है जो उच्च जोखिम वाले वित्तीय संस्थान हैं। एफआईयू द्वारा वेबसाइट पर जारी की गई लिस्ट में एनबीएफसी के नाम शामिल हैं जिन्हें उच्च जोखिम श्रेणी में रखा गया है। इन कंपनियों ने 31 जनवरी तक मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट का पालन नहीं किया था। 

विज्ञापन


नवंबर 2016 में नोटबंदी की वजह से 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद एनबीएफसी और बहुत से ग्रामीण और शहरी सहकारी बैंक आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर आ गए थे क्योंकि इन्होंने लोगों की प्रतिबंधित मुद्रा को बदलने में मदद की थी जिसने सरकार से छुपकर काले धन का साम्राज्य खड़ा किया था। ज्यादातर एनबीएफसी और सहकारी बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मना करने के बावजूद पुराने नोटों को फर्जी तरीके से नए नोटों में बदलने, बैक डेट पर एफडी दिखाने और चेक जारी करने के काम में संलिप्त पाए गए हैं।
विज्ञापन


पीएमएलए के अनुसार सभी एनबीएफसी को आर्थिक संस्था में एक प्रमुख पदाधिकारी नियुक्त करने और 10 लाख रुपए या उससे ज्यादा के हुए सभी संदिग्ध लेनदेन की जानकारी एफआईयू को देने की बाध्यता तय की गई है। पीएमएलए की धारा 12 के तहत हर रिपोर्टिंग इकाई के लिए सभी लेनदेन के रिकॉर्ड्स रखने और निर्देशों के अनुसार अपने ग्राहकों और लाभ पाने वाले ग्राहकों की पहचान की पुष्टि एफआईयू से करना जरूरी है। धारा के अनुसार इन संस्थाओं को लेनदेन और ग्राहकों की पहचान वाले रिकॉर्ड्स को पांच साल तक संरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed