फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance minister Piyush goyal interview after budget 2019, know waht they said

बजट 2019: पीयूष गोयल बोले, मर्यादा में रहते हुए यथासंभव सब कुछ किया

Fri, 01 Feb 2019 08:23 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 01 Feb 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Finance minister Piyush goyal interview after budget 2019, know waht they said
Piyush Goyal - फोटो : PTI

चुनाव पूर्व पेश किए गए अंतरिम बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने एक साक्षात्कार में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली ने बजट का ज्यादातर हिस्सा तैयार कर रखा था। हमने तो बस इसे कागज पर उतारा। 

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय का कार्यवाहक प्रभार निभा रहे पीयूष गोयल ने कहा कि मर्यादा में रहते हुए देश की जनता के लिए सरकार जितना कर सकती थी, किया और यह अहम भी था। उन्होंने विपक्ष की ओर से इस बजट को चुनावी करार दिए जाने पर कांग्रेस की आलोचना की।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कांग्रेस द्वारा बजट को लोकलुभावन होने के आरोप पर उन्होंने पलटवार किया और कहा कि देश को सात दशक तक अंधेरे में रखने वाले लोग विकास की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसी में बैठे लोग छोटे किसानों की मुश्किलें नहीं समझ सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं देखा है कि कठिनाइयों के बीच कैसे जिया जाता है। उनके दिल की जो संवेदना है, वो तो वही दिखा सकते हैं। हमने सिर्फ उनकी दिखाई दिशा को कागज और योजना में ढाला है। 

उन्होंने कहा कि वास्तव में अंतरिम बजट की मर्यादा के अंदर देश और देशवासियों के विकास के लिए जितना कर सकते थे और जितना जनता तक पहुंचाना जरूरी था, हमने वही किया है।  

आत्मनिर्भर होंगे किसान, मजदूरों को मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि छोटे किसानों को सालाना 6000 रुपए देने की योजना से उन्हें इसका बड़ा फायदा मिलेगा। वे इस रकम से बीज खरीद सकेंगे, बिजली कनेक्शन ले सकेंगे, खेती से जुड़े अन्य खर्चों के लिए इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। इस योजना के जरिए छोटे किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया गया है। 

वित्त मंत्री ने कहा कि मध्यवर्ग को कर में छूट और किसानों की समस्याओं का समाधान जरूरी थी। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को वृद्धावस्था में पेंशन की व्यवस्था, सरकार की सोच के साथ मेल खाती है। इसका फायदा 10 करोड़ मजदूरों को मिलेगा। 

70 सालों तक विकास से वंचित रहा देश

कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए गोयल ने कहा कि क्या आजादी के 70 साल बाद भी देश के लोगों को बैंक अकाउंट खोलने का अधिकार नहीं था? क्या देश के हर नागरिक को बिजली की सुविधा पाने का अधिकार नहीं था? 



दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस ने एक तो लोगों को दशकों तक विकास से वंचित रखा। जब कोई सरकार साफ नीयत के साथ काम कर रही है, तो वे उनकी आलोचना में व्यस्त हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed