{"_id":"669f9cac4be3028fe005001f","slug":"finance-minister-fulfilled-the-guarantee-of-affordable-houses-for-common-people-in-the-budget-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: वित्तमंत्री ने बजट में कर दी आम लोगों के सस्ते घर की गारंटी पूरी, चुनावों में PM ने किया था वादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Budget 2024: वित्तमंत्री ने बजट में कर दी आम लोगों के सस्ते घर की गारंटी पूरी, चुनावों में PM ने किया था वादा
Tue, 23 Jul 2024 05:36 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:36 PM IST
सार
वित्तमंत्री ने कहा, पीएमएवाई अर्बन हाउसिंग स्कीम 2.0 के तहत 10 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा। अगले 5 साल के दौरान अर्बन हाउसिंग स्कीम के लिए 2.2 लाख करोड़ रुपये के आवंटन का एलान किया है।
विज्ञापन
सस्ते घर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
नरेंद्र मोदी 3.0 का पहला बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान कई बड़े एलान किए हैं। बजट में वित्त मंत्री ने अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत कई बड़ी घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ अतिरिक्त घर बनाए जाएंगे। अर्बन हाउसिंग प्लान के तहत ब्याज में छूट मिलेगी।
विज्ञापन
वित्तमंत्री ने कहा, पीएमएवाई अर्बन हाउसिंग स्कीम 2.0 के तहत 10 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा। अगले 5 साल के दौरान अर्बन हाउसिंग स्कीम के लिए 2.2 लाख करोड़ रुपये के आवंटन का एलान किया है। शहरी क्षेत्रों में किफायती घरों के लिए ब्याज में राहत भी मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा रेंटल हाउसिंग मार्केट के लिए एफिशिएंट और पारदर्शी बनाने के लिए उपाय किए जाएंगे। इसके अलावा 30 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट प्लान का एलान किया गया है। 5 साल में 100 वीकली हाट बनाने के लिए भी स्कीम लॉन्च की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में मध्यम वर्ग परिवारों को सस्ते घरों की गारंटी दी थी। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में लिखा, 'हर मिडिल क्लास परिवार का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। पिछले दस वर्षों में हमने कई सुधार किए, जिनसे घर का सपना पूरा हो सके। आरईआरए से रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता आई है। हम आगे भी और कई सुधार करेंगे। साथ ही रजिस्ट्रेशन की कीमत को कम करना, निर्माण की लागत कम करना, आसानी से नक्शा पास कराना आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
वहीं, फरवरी में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण के तहत अगले पांच वर्षों में अतिरिक्त दो करोड़ घर बनाए जाएंगे। इसके अलावा किराए के मकानों, झुग्गियों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले मध्यम वर्ग के तबकों को अपना घर खरीदने या बनाने में मदद हेतु एक नई योजना शुरू की जाएगी। अगले 5 साल में 2 करोड़ और घर बनाए जाएंगे। साथ ही हम तीन करोड़ घरों के लक्ष्यों को प्राप्त करने के करीब हैं।