{"_id":"5acaea054f1c1b5e6b8b476b","slug":"finance-minister-arun-jaitley-put-on-dialysis-at-aiims-for-kidney-transplant-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायलिसिस पर वित्त मंत्री अरुण जेटली, एम्स में कभी भी हो सकती है किडनी ट्रांसप्लांट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डायलिसिस पर वित्त मंत्री अरुण जेटली, एम्स में कभी भी हो सकती है किडनी ट्रांसप्लांट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरुण जेटली इन दिनों किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। सर्जरी के लिए उन्हें शुक्रवार शाम को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। जहां दूसरे दिन भी वित्त मंत्री को मेडिकल टेस्ट की एक लंबी सीरीज से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
एम्स के सूत्रों के मुताबिक 65 वर्षीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) सर्जरी अब किसी भी दिन की जा सकती है। एम्स के एक अधिकारी का कहना है कि किडनी ट्रांसप्लांट से पहले उन्हें कुछ दिन डायलिसिस पर रखा जाएगा। सर्जरी के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। यह किसी भी दिन की जा सकती है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामलों में कुछ दिन डायलिसिस पर रखने की आवश्यकता होती है, जहां गुर्दे की अच्छे तरीके से जांच की जा सके। इसके साथ ही शरीर के भीतर से विषाक्त पदार्थों के निर्माण को खत्म किया जा सके। इसके बाद सर्जरी की सफलता के चांसेस काफी बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुरुआत में सर्जरी की योजना रविवार के लिए की गई थी, लेकिन जेटली की मधुमेह की समस्या के चलते डॉक्टरों ने देरी किए जाने का फैसला किया। गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे अरुण जेटली पिछले सोमवार से अपने कार्यालय भी नहीं गए हैं और उन्होंने राज्यसभा के लिए दोबारा चुने जाने के बाद हुए शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा नहीं लिया था।
इस दौरान उन्होंने अपने घर पर ही चिकित्सा सुविधा ली थी, लेकिन परेशानी बढ़ने पर उन्हें शुक्रवार शाम को एम्स में भर्ती होना पड़ा था। जेटली का ऑपरेशन एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के भाई व अपोलो हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गुलेरिया द्वारा करने की संभावना है, जो जेटली परिवार के मित्र भी हैं।
जेटली इससे पहले सितंबर 2014 में लंबे समय से चली आ रही मधुमेह की बीमारी के कारण बढ़ गए वजन को कम करने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी भी करा चुके हैं। मैक्स अस्पताल में की गई उस सर्जरी के बाद आई दिक्कतों के कारण उन्हें तब भी एम्स में भर्ती होना पड़ा था। इससे कई साल पहले वह दिल की भी सर्जरी करा चुके हैं।