{"_id":"5a7e16ef4f1c1b9f268b938e","slug":"finance-minister-arun-jaitley-explained-the-formula-for-raising-minimum-support-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तमंत्री अरुण जेटली ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का फॉर्मूला समझाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का फॉर्मूला समझाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Feb 2018 03:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना तय करते समय सरकार वास्तविक इनपुट लागत का ध्यान रखेगी। वित्तमंत्री ने बजट में खरीफ फसल के लिए एमएसपी को बढ़ा कर उत्पादन लागत का डेढ़ गुना करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विपक्ष और कृषि विशेषज्ञों ने सरकार से उत्पादन लागत का फॉर्मूला बताने की मांग की थी। जेटली ने राज्यसभा में कहा कि सरकार एमएसपी तय करते समय ए2+एफएल (वास्तविक लागत और किसान परिवार के श्रम की लागत) का फॉर्मूला अपनाएगी।
विज्ञापन
सरकार अभी 23 सामग्रियों पर एमएसपी दे रही है, हालांकि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राशन दुकानों पर केवल चावल और गेहूं पर सब्सिडी दी जाती है।