RSS: 'OTT पर गंदगी, नशे की लत कर रहे समाज को खोखला', आरजी कर केस पर पहली बार आरएसएस ने दी प्रतिक्रिया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समाज को दूषित कर रहे मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करते हुए उन पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान आरएसएस ने आरजी कर केस पर भी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर गया है। इस मौके पर आरएसएस की तरफ से कई राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विस्तार
'OTT पर दिखाई जा रही गंदगी पर रोक की जरूरत'
आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जो दिखाया जा रहा है, उस पर बहुत कम या कोई नियंत्रण नहीं है। बहुत सी सामग्री इतनी घृणित है कि उसका उल्लेख करना भी शालीनता का उल्लंघन होगा। हमारे घरों, खासकर बच्चों तक पहुंचने वाली विकृत दृश्य सामग्री पर कानून की तत्काल आवश्यकता है।
There is little to no control over OTT platforms on what is being shown. Lot of content is so disgusting that even mentioning it would be a violation of decency. There is an urgent need of laws over the perverted visual content reaching our homes esp children. #RSS100
विज्ञापन विज्ञापन— RSS (@RSSorg) October 12, 2024
नशे की लत कर रहे समाज को खोखला- RSS
एक अगले पोस्ट में आरएसएस ने लिखा, युवा पीढ़ी में नशे की लत तेजी से फैल रही है, जिससे समाज कमजोर और खोखला हो रहा है। मूल्यों के पतन का ही नतीजा है कि 'मातृत्व परदारेषु' में विश्वास करने वाले देश में कई जगहों पर बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। सद्गुणों को विकसित करने वाली आदतों को पुनर्जीवित करना होगा।
The way the incident at R.G.Kar is being handled shows a nefarious combination of crime and politics. Respect for women is the cornerstone of our culture. We need to create an atmosphere of safety for our women. #RSS100 pic.twitter.com/zlxjN1LrM2
— RSS (@RSSorg) October 12, 2024
आरजी कर केस पर RSS की प्रतिक्रिया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस दौरान कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या पर प्रतिक्रिया दी, अपने पोस्ट में संघ की तरफ से लिखा गया- आरजी कर की घटना को जिस तरह से संभाला जा रहा है, वह अपराध और राजनीति के नापाक संयोजन को दर्शाता है। महिलाओं का सम्मान हमारी संस्कृति की आधारशिला है। हमें अपनी महिलाओं के लिए सुरक्षा का माहौल बनाने की जरूरत है।
मोहन भागवत के बयान पर TMC का पलटवार
आरजी कर केस पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, हम मोहन भागवत की तरफ से दिए गए बयान का कड़ा विरोध करते हैं। आरजी कर के मामले में, 24 घंटे के भीतर आरोपी को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और सीबीआई की चार्जशीट में सकारात्मक रूप से सुधार किया गया। उन्होंने उत्तराखंड, मणिपुर, नागपुर, यूपी के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की, जहां भाजपा पुलिस को नियंत्रित कर रही है और महिलाओं के खिलाफ इस तरह के अपराध अक्सर होते हैं, यह आरएसएस प्रमुख की आवाज नहीं है, यह एक सच्चे भाजपा नेता की स्पष्ट आवाज है। शायद वे एक उचित अध्यक्ष की तलाश में हैं।
#WATCH | On RSS chief Mohan Bhagwat's statement on RG Kar rape and murder incident, TMC leader Kunal Ghosh says, "Strongly oppose the statement made by Mohan Bhagwat. Regarding RG Kar, within 24 hours the accused was arrested by Kolkata police and the CBI charge sheet was… pic.twitter.com/BvgYTjntvV
— ANI (@ANI) October 12, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.