फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Filmmakers will now be allowed to shoot at monuments online within 20 days

स्मारकों पर फिल्म शूटिंग: 20 दिन में मिलेगी अनुमति, 50 हजार तक फीस घटी

Wed, 24 Mar 2021 02:17 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Mar 2021 02:17 AM IST
सार

  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने राज्यसभा में दिया जवाब, पहले अनुमति के लिए एक साल तक का समय लगता था।

विज्ञापन
Filmmakers will now be allowed to shoot at monuments online within 20 days
स्मारकों पर शूटिंग के लिए अब 20 दिन में मिलेगी अनुमति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभिन्न स्मारकों पर शूटिंग के लिए अब फिल्म निर्माताओं को  20 दिन में ऑनलाइन अनुमति मिल जाएगी। इससे पहले अनुमति के लिए एक साल तक का समय लग जाता था। इसके अलावा फीस की राशि एक लाख रुपये से घटाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मंगलवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित जिन स्मारकों पर लाइट एंड साउंड शो होता है, उन्हें रात नौ बजे तक खोला जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा जिन जगहों पर जिला प्रशासन अनुमति देगा, ऐसे लाइट एंड साउंड शो वाले स्मारकों को रात दस बजे तक खोला जा सकेगा। उन्होंने कहा, पहले स्मारकों पर फिल्म निर्माता को शूटिंग की अनुमति के लिए एक साल तक इंतजार करना पड़ता था। अब इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है और अनुमति देने के लिए 20 दिन का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व धरोहरों और कुछ अन्य धरोहरों को छोड़कर अन्य सभी स्मारकों पर पत्रकार समेत कोई भी आम पर्यटक फोटो खींच सकेंगे। इसके अलावा वीडियोग्राफी का भी मौका  मिलेगा। स्मारकों पर लगाये जाने वाले टिकट की राशि के बारे में उन्होंने कहा, पर्यटकों की संख्या के आधार पर तय किया जाएगा कि किस स्मारक का टिकट कितना रखा जाए। सभी स्मारकों के लिए एक समान टिकट राशि नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed