फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fight between villagers and police in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में बवाल, पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

Tue, 21 Jun 2016 04:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोपा (मुजफ्फरनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भोपा (मुजफ्फरनगर) Updated Tue, 21 Jun 2016 04:58 AM IST
विज्ञापन
fight between villagers and police in muzaffarnagar

मुजफ्फकर नगर में कादिपुर के महिपाल हत्याकांड में ग्रामीणों ने सोमवार सुबह शव रखकर गंगनहर पुल पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, दस लाख रुपये की आर्थिक मदद और मृतक के परिजन  को नौकरी दिलाने की मांग की। गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी और पुलिस पर भी पथराव किया।

विज्ञापन


महिला दरोगा सहित  पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने पर गुस्साई पुलिस ने भीड़ पर जमकर लाठियां फटकारी। लाठीचार्ज में महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। इस दौरान मची भगदड़ में कई बाइक सवार रजवाहे में जा गिरे। घंटों तक शव के पास कोई नहीं पहुंचा। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम कादिपुर  निवासी महिपाल की शनिवार को हत्या कर दी गई थी, जिसका शव रविवार को जट मुझेड़ा में मिला था। इस संबंध में महिपाल के भाई कुंवरपाल ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा कायम कराया था। पिछले साल महिपाल के बेटे की भी  हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह महिपाल के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए  ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर सैकड़ों लोग शुक्रताल के लिए चले। भोपा गंगनहर पुल पर  पहुंचकर ग्रामीणों ने शव मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और दस लाख रुपये, मृतक  के एक परिजन को नौकरी की मांग करने लगे। थाना प्रभारी पीपी सिंह और कानूनगो  प्रवीण कुमार जैसे ही लोगों को समझा-बुझा रहे थे तभी मुजफ्फरनगर से आ रही बस को रोककर कुछ लोगों ने उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी।

पुलिस ने ऐसा करने से  रोका तो जाम लगा रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें महिला दरोगा आशारानी, सिपाही प्रवीण कुमार, जयवीर नागर, शैलेश चौधरी, श्यामू यादव  घायल हो गए। हमला होने पर पुलिस ने भी भीड़ पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी, जिससे मची भगदड़ में कई लोग घायल हो  गए। भगदड़ में दो बाइक और सवार रजवाहे में जा गिरे।

पुलिस के गुस्से को देख साइकिल सवार, ठेली रेहडा  वाले वहीं छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों में सुनील, मोनू, अंकित, सुदेश, प्रकाशी, प्रीति, शीला, ऋषिपाल, बीरमति घायल हो  गए। घंटों तक महिपाल का शव भोपा में ही रखा रहा।  बाद में पुलिस ने कुछ परिजनों को बुलाकर शव को दाह संस्कार के लिए भिजवाया। इस समय भी पुलिस मौजूद रही। 


सूचना पर एसपी देहात राकेश कुमार जौली, एसडीएम जानसठ उमेश कुमार  मिश्र, सीओ भोपा सूक्ष्म प्रकाश, एआरएफ एसपी पुरषोत्तम जोशी, कानूनगो प्रवीण  कुमार, भोपा पुलिस सहित, जानसठ, मीरापुर, सिखेड़ा, रामराज, महिला थाना, एआरएफ  के जवान भी यहां तैनात रहे। थाना प्रभारी पीपी सिंह ने बताया गांव कादिपुर में पुलिस बल तैनात कर रखा है। एसपी देहात राकेश कुमार जौली ने कहा कि महिपाल की  हत्या करने वालों की जल्द गिरफ्तारी होगी। जाम लगाने वाले और पुलिस पर हमला  करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed