फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FDI worth Rs 54,000 crore came in nine years number of companies increased to 70 now

बीमा क्षेत्र: नौ साल में आया 54,000 करोड़ का एफडीआई, कंपनियों की संख्या बढ़कर अब 70

Tue, 19 Mar 2024 07:01 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2024 07:01 AM IST
सार

बीमा कंपनियों की प्रबंधन के अधीन संपत्तियां (एयूएम) 2013-14 में 21.07 लाख करोड़ रुपये थी। यह अब करीब तीन गुना होकर 60.04 लाख करोड़ पहुंच गई। कुल बीमा प्रीमियम मार्च, 2014 के 3.94 लाख करोड़ से दोगुना से अधिक होकर 10.4 लाख करोड़ पहुंच गया।

विज्ञापन
FDI worth Rs 54,000 crore came in nine years number of companies increased to 70 now
एफडीआई - फोटो : pixabay

विस्तार

विदेशी पूंजी प्रवाह मानकों को अधिक उदार बनाने से बीमा क्षेत्र में पिछले नौ साल में करीब 54,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है। इस अवधि में जनवरी, 2024 तक बीमा कंपनियों की संख्या 53 से बढ़कर 70 पहुंच गई। वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने कहा, सरकार ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा को 26 फीसदी से बढ़ाकर 2015 में 49 फीसदी और 2021 में 74 फीसदी कर दिया था। बीमा मध्यस्थ कंपनियों के लिए स्वीकृत एफडीआई सीमा को 2019 में बढ़ाकर 100 फीसदी किया गया। इन कदमों से दिसंबर, 2014 से जनवरी, 2024 तक बीमा कंपनियों को 53,900 करोड़ का एफडीआई मिला। 

विज्ञापन

एयूएम अब 60.04 लाख करोड़ रुपये
बीमा कंपनियों की प्रबंधन के अधीन संपत्तियां (एयूएम) 2013-14 में 21.07 लाख करोड़ रुपये थी। यह अब करीब तीन गुना होकर 60.04 लाख करोड़ पहुंच गई। कुल बीमा प्रीमियम मार्च, 2014 के 3.94 लाख करोड़ से दोगुना से अधिक होकर 10.4 लाख करोड़ पहुंच गया।

विज्ञापन

बीमा उत्पादों की बढ़ी पहुंच
जोशी ने कहा, बीमा उत्पादों की पहुंच 2022-23 में बढ़कर चार फीसदी हो गई, जो 2013-14 में 3.9 फीसदी रही थी। इस अवधि में बीमा घनत्व 52 डॉलर से बढ़कर 92 डॉलर पहुंच गया। बीमा पहुंच को जीडीपी में बीमा प्रीमियम के प्रतिशत के रूप में मापा जाता है। बीमा घनत्व की गणना जनसंख्या के अनुपात में बीमा प्रीमियम के रूप में की जाती है। हाल में ज्यूरिख इंश्योरेंस व कोटक जनरल इंश्योरेंस के बीच हुए सौदे के जरिये बीमा क्षेत्र में बड़ा एफडीआई आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed