फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FDA serves stop business notice to spice shop run by family of Pune realtor Ketan Agarwal murder accused Siya

केतन हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के परिवार की दुकान पर लगेगा ताला, FDA ने दिया कारोबार बंद करने का नोटिस

Wed, 15 Jul 2026 11:41 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 15 Jul 2026 11:41 PM IST
सार

नियामक प्राधिकरण के अनुसार, केतन हत्याकांड की आरोपी सिया के परिवार की फर्म ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं किया। साथ ही लाइसेंस से जुड़ी जरूरी जानकारी में आवश्यक संशोधन भी नहीं किए गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि इन उल्लंघनों को देखते हुए फर्म को अगले आदेश तक कारोबार बंद रखने का नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
FDA serves stop business notice to spice shop run by family of Pune realtor Ketan Agarwal murder accused Siya
केतन हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल के परिवार की मसाले और सूखे मेवों की दुकान को कथित नियमों के उल्लंघन के मामले में कारोबार बंद करने का नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने बुधवार को इसे लेकर जानकारी दी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पुणे के मार्केट यार्ड स्थित यह दुकान एम/एस बीजी गोयल एंड कंपनी के नाम से संचालित होती है। यह फर्म सिया गोयल (20) के परिवार की है। सिया फिलहाल जेल में है। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दुकान का निरीक्षण किया था। इसके बाद अगली सूचना तक दुकान का कारोबार बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एफडीए ने क्यों जारी किया नोटिस?
एफडीए के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने 'संत' और 'साधु' ब्रांड के हल्दी पाउडर, तिल और सोयाबीन बड़ी समेत खाद्य उत्पादों के चार नमूने जांच के लिए लिए। निरीक्षण के दौरान 4,172 किलोग्राम खाद्य सामग्री भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 8.14 लाख रुपये बताई गई है। एफडीए ने कहा कि उत्पादों की लेबलिंग में कथित अनियमितताओं और मिलावट की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले आदेश तक बंद रहेगा गोयल परिवार का कारोबार
नियामक प्राधिकरण के अनुसार, फर्म ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं किया। इसके अलावा लाइसेंस से जुड़ी जरूरी जानकारी में भी आवश्यक संशोधन नहीं किए गए थे। एक अधिकारी ने कहा, "उल्लंघनों को देखते हुए फर्म को अगले आदेश तक कारोबार बंद रखने का नोटिस जारी किया गया है।"


केतन हत्याकांड की क्या है कहानी?
सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के दौरान सिया के मंगेतर केतन अग्रवाल की कथित तौर पर चट्टान से धक्का देकर हत्या करने का आरोप है। दोनों आरोपी इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं और सिया गोयल फिलहाल जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed