फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fatwa against Pokemon Go as its deemed unIslamic

आला हजरत ने जारी किया फतवा, पोकेमॉन गो को बताया हराम

Sat, 06 Aug 2016 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
Fatwa against Pokemon Go as its deemed unIslamic
फाइल फोटो - पोकेमॉन गो दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ है। - फोटो : Getty Images
दुनिया भर में लोकप्रिय रियलिटी गेम पोकेमॉन गो को बरेली की विश्व प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत ने फतवा जारी कर इसे हराम बताया है। दरगाह के मुफ्ती सलीम नूरी से दक्षिण अफ्रीका और मॉरिशस के मुस्लिमों की ओर से दरगाह से पोकेमॉन गो के बारे में सलाह मांगी गई थी। 
विज्ञापन


नूरी ने पोकेमॉन गो के खिलाफ शनिवार को फतवा जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह संभावना है कि इसे खेलते हुए खिलाड़ी मस्जिद में घुस जाएं। इसकी वजह से लॉ एंड ऑर्डर की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेलने वाले अपने मोबाइल पर निगाहें गड़ाए रहते हैं। वे एक तरह से आभासी दुनिया में जी रहे होते हैं और वास्तविक दुनिया को भूल जाते हैं। यह बहुत ही खतरनाक है और दुनिया में इसके चलते बहुत सारी घटनाएं हो गई हैं। पोकेमॉन के चलते ऐसी आशंका भी है कि आदमी चलते हुए वाहनों के चपेट में आ जाएं। यह असुरक्षित है और इस्लाम में हराम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'परिवार को भी परेशानी'

Fatwa against Pokemon Go as its deemed unIslamic
मुफ्ती ने गेम को हराम बताया है। - फोटो : Getty Images
नूरी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पोकेमॉन का आदी हो गया है, तो इसकी वजह से परिवार को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

उन्होंने बताया कि यह गेम शरीयत के खिलाफ है। मुफ्ती सलीम ने अपने फतवे के समर्थन में बताया कि गेम में शैतान को बेहद ताकतवर दिखाया गया है, जबकि शैतान को किसी भी धर्म में स्थान नहीं दिया गया है। 

सबसे ज्यादा डाउनलोड

Fatwa against Pokemon Go as its deemed unIslamic
डाउनलोड के मामले में पोकेमॉन ने फेसबुक को मात दे दी है। - फोटो : Getty Images
गेम में शैतान की तलाश में धार्मिक स्थलों के अंदर जूते पहनकर घुसते हुए दिखाया गया है। एक वजह गेम में कैमरा और मैप का इस्तेमाल किया गया है। सलीम ने कहा कि यह तीनों चीजें शरीयत के अनुसार हराम और नाजायज हैं। 

क्या है पोकेमॉन गोः यह एक रियलिटी गेम हैं। जो निन्टेंडो कैरेक्टर्स पर आधारित हैं। जैसे, Squirtle और Pikachu हैं। पोकेमॉन गो आईओएस और गूगल प्ले स्टोर से सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाना वाला साफ्टवेयर है। इसके साथ ही यह दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किया जाना वाला ऐप है। इस रेस में इसने फेसबुक को मात दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed