{"_id":"5c16ef0dbdec22572b771e0b","slug":"fathai-cyclonic-storm-high-alert-in-three-states-including-odisha-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फेथाई’ चक्रवाती तूफान: ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत तीन राज्यों में हाईअलर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘फेथाई’ चक्रवाती तूफान: ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत तीन राज्यों में हाईअलर्ट
Mon, 17 Dec 2018 06:04 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर,
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 17 Dec 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्रवाती तूफान ‘फेथाई’ जल्द आंध्र प्रदेश के तटों से टकराने वाला है और इसके चलते सोमवार को ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यहां मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि रविवार को राज्य के कई हिस्सों गजपति, गंजम, रायगढ़ा और कालाहांडी में आसमान में घने बादल छाये रहे, जबकि चक्रवात के प्रभाव से वहां भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
इसके अनुसार रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरि, नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नौपदा, बारागढ़, बालनगीर, झारसुगुड़ा और संबलपुर जिलों में सोमवार को जबरदस्त बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के गंभीर तूफान में बदलने की आशंका है और यह उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़़ जायेगा तथा सोमवार दोपहर तक ओंगोल एवं काकीनाड़ा के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकरायेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 18 दिसंबर तक ओडिशा में कहीं हल्की से मध्यम बारिश एवं कई जगहों पर, मुख्यत: दक्षिण ओडिशा के जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी है। इसके अनुसार ओडिशा तट में मछुआरों के लिये कोई आम चेतावनी जारी नहीं की गयी। बहरहाल, उन्हें सोमवार तक पश्चिम मध्य एवं दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सटे गहरे समुद्री इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गयी है।
ओडिशा सरकार ने जिलाधीशों को पहले ही इस बेमौसम बरसात से धान के खेतों को बचाने के लिये जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।