फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fat loss Fitness challenge for karnataka police officers

कर्नाटक: 14 हजार पुलिसवालों की नौकरी छीन सकता है मोटापा, पास करना होगा फिटनेस चैलेंज

Wed, 11 Jul 2018 09:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 11 Jul 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
Fat loss Fitness challenge for karnataka police officers

कर्नाटक पुलिस प्रशासन ने 14 हजार पुलिसवालों को तीन महीने का वक्त दिया है ताकि वह अपने मोटापे से निजात पाकर फिट बने। अगर वह ऐसा नहीं कर सके तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


कर्नाटक स्टेट रिजर्व पुलिस ने ऐसे जवानों के पहचान करने के निर्देश दिए हैं जो मोटापे से ग्रस्त हैं। केएसआरपी के अतिरिक्त महानिदेशक भास्कर राव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 'जवानों की शरीर जांच की गई थी जिनमें से कई जवान मधुमेह और मोटापे से ग्रसित थे। अगर वह अपने आपको फिट नहीं रखेंगे तो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया 'इसका सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। इस कवायद के तहत अब कैंटीन में भी मोटापा न बढ़ाने वाला खाना परोसा जाएगा।'

दरअसल, भर्ती के समय तो हर जवान फिट रहता है, लेकिन पोस्टिंग के बाद अक्सर देखा गया है कि उनकी फिटनेस मोटापे में बदलती चली जाती है। 

महाराष्ट्र में जवानों का वजन कम करवाने का नया तरीका

बता दें कि आम जनता की सुरक्षा में तैनात अन्य राज्यों के पुलिसकर्मियों की सेहत परखी जा रही हैं। महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन ने पुलिसवालों की फिटनेस चैलेंज दिया है। इसके तहत पुलिसकर्मियों को फिट रहने के लिए एक नया तरीका निकाला गया है। पुलिस विभाग ने जनवरी 2019 तक वजन कम करने वाले पुलिसवालों को उनकी पसंद की पोस्टिंग देने का फैसला किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed