फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   farooq abdullah says Full state status of Jammu and Kashmir should be restored

जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल हो, केंद्र सरकार ने लोगों के साथ किया विश्वासघात: अब्दुल्ला

Mon, 27 Jul 2020 01:41 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 27 Jul 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
farooq abdullah says Full state status of Jammu and Kashmir should be restored
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की और उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के फैसले को रद्द कर न्याय देगा। अब्दुल्ला ने कहा, उनकी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस लोकतांत्रिक तरीकों से बदलाव के लिए संघर्ष करती रहेगी। बीते साल पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए कहा, भारत संघ में शामिल होते समय जम्मू-कश्मीर के लोगों ने जो भरोसा जताया था, यह बदलाव उनके साथ विश्वासघात है। एक राजनीतिक दल के तौर पर यह आवश्यक है कि हम इस बात से लोगों को अवगत कराते रहें कि न्याय के लिए हम क्या कर रहे हैं। हम पर थोपा गया यह बदलाव हमें अस्वीकार्य है। हम इसका विरोध करते रहेंगे। हम लोकतांत्रिक माध्यमों से अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे। 
विज्ञापन


हमने कभी भी बंदूकों का इस्तेमाल नहीं किया, हमने कभी उन माध्यमों का इस्तेमाल नहीं किया जो सांवधिानिक नहीं हैं। हम मुख्यधारा का लोकतांत्रिक दल हैं। हमने दिल्ली पर जो भरोसा जताया था, अब वह जीरो हो चुका है। यह भरोसा तभी लौटेगा, जब जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होगा। जो बदलाव केंद्र सरकार ने किए हैं, उन्हें वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने से नहीं खत्म हुआ आतंकवाद

तीन बार मुख्यमंत्री रहे अब्दुल्ला ने कहा, बीते साल जो कुछ हुआ, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। केंद्र सरकार ने कहा था कि अनुच्छेद 370 हटाने पर राज्य का विकास होगा, आतंकवाद खत्म होगा। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि क्या घाटी में आतंकवाद का खात्मा हुआ? खत्म होना तो दूर इसमें इजाफा जरूर हुआ है। विकास की बात करें तो जो कुछ भी हमारे पास था, अब हम वह भी खो चुके हैं।

सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद

अब्दुल्ला ने कहा, न्यायपालिका में हमें पूरा भरोसा है। हमें उम्मीद है कि देश की सबसे बड़ी अदालत हमें न्याय देगी। जम्मू-कश्मीर के लोग सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहे हैं। अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस ने अनुच्छेद 370 हटाने और जम्मू-कश्मीर के विभाजन को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है।

चुनाव में हिस्सा लेने पर पार्टी करेगी फैसला

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने पर पार्टी अध्यक्ष ने कहा, इस पर वह निर्णय नहीं करेंगे, पार्टी की कार्यकारिणी समिति इस बारे में निर्णय करेगी ।उन्होंने कहा, %जब स्थिति सामने आयेगी तो हम एक साथ बैठेंगे और देखेंगे कि क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed