फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers will get fertilizer at affordable rates

किसानों को किफायती दर पर मिलेगी खाद, खजाने पर बढ़ेगा 22875 करोड़ रुपये का बोझ

Thu, 01 Aug 2019 02:39 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 01 Aug 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get fertilizer at affordable rates
किसान
किसान फसलों में यूरिया के अलावा फास्फोरस और पोटाश जैसे पोषक उर्वरकों का भी उपयोग बढाए, इसके लिए केंद्र सरकार ने पोषक तत्वों पर आधारित उर्वरकों पर मिलने वाली सब्सिडी बढाने का फैसला किया है। वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान फॉस्फोरस, पोटाश, सल्फर और नाइट्रोजन वाले इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाने से खजाने पर 22875.50  करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। इस आशय का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां आयोजित हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति -सीसीईए- की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


बैठक के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि देश में यूरिया की अधिक खपत होती है, लेकिन खेती के लिए नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश और सल्फर वाले पोषक तत्वों पर आधारित उर्वरक भी महत्वपूर्ण हैं। इन उर्वरकों की खपत बढ़ सके, इसके लिए सरकार इस पर दी जा रही सब्सिडी में बढ़ोतरी का फैसला किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी सल्फर पर प्रति किलो 2.77  रुपए की सब्सिडी दी जा रही है जिसे अब बढ़ाकर 3.56 रुपए प्रति किलो कर दिया गया है। इसी प्रकार अब नाइट्रोजन पर 18.90 रुपये, फास्फोरस पर 15.11 रुपये और पोटाश पर 11.12  रुपये प्रति किलो को मंजूरी दी गई है। उल्लेखनीय है कि पोषण आधारित सब्सिडी कार्यक्रम की शुरुआत एक अप्रैल 2010 से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed