{"_id":"5fe14f008ebc3e415473d4c5","slug":"farmers-said-social-media-is-necessary-to-reach-the-truth-to-the-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने कहा- जनता तक अपना सच पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया है जरूरी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसानों ने कहा- जनता तक अपना सच पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया है जरूरी
Tue, 22 Dec 2020 07:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 22 Dec 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : ट्विटर
फेसबुक पर किसान आंदोलन का एक पेज कुछ समय के लिए बंद होने 24 घंटे बाद किसानों ने सोमवार को कहा कि आंदोलन के लिए सोशल मीडिया बहुत अहम है। इसकी मदद से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हम सीधे अपनी बात पहुंचा पाते हैं।
विज्ञापन
फेसबुक पर आंदोलन से जुड़ा एक पेज बंद होने पर बोले किसान
फेसबुक पर रविवार शाम को किसान एकता मोर्चा का पेज बंद हो गया था। इसी पेज पर किसान आंदोलन के अधिकारिक बयान साझा किए जाते थे। हालांकि सोशल मीडिया पर हुए हंगामे के बीच तीन घंटे बाद ही इस पेज को दोबारा चालू कर दिया गया। मोर्चे का इंस्टाग्राम पेज भी अस्थायी रूप से बंद हो गया था।
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर डटे हिम्मत सिंह ने कहा, यूं तो सभी मीडिया हमारे बारे में नियमित छाप रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया की भी हमारे आंदोलन में अहम भूमिका है। इसकी मदद से हम अपनी सच्चाई अपने शब्दों में सीधे जनता तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि गोदी मीडिया कभी भी पूरा सच नहीं दिखाएगा, लेकिन सोशल मीडिया पर हम जो कुछ यहां हो रहा है उसे वैसा ही साझा कर सकते हैं। इस तरह किसान एकता मोर्चा का पेज बंद करना हमारी जुबान दबाने की कोशिश है और ऐसा सरकार के इशारे पर ही किया गया। हालांकि फेसबुक ने सोमवार को इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए कहा, पेज पर अत्यधिक गतिविधियों के कारण पेज स्वत: बंद हुआ।