फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   farmers protest: Rakesh Tikait will answer every question related to farmers movement 4 Pm on Amar Ujala facebook youtube

राकेश टिकैत बोले: अब दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को ब्लॉक करने की तैयारी में किसान

Tue, 16 Mar 2021 05:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 16 Mar 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
farmers protest: Rakesh Tikait will answer every question related to farmers movement 4 Pm on Amar Ujala facebook youtube
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala

नए कृषि कानूनों के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कई महीनों से किसान आंदोलन जारी है। सरकार और किसानों के बीच कई स्तर की वार्ता के बावजूद कोई हल नहीं निकल सका है। किसानों के नेता राकेश टिकैत अब कई राज्यों में रैली कर सरकार पर दबाव बनाने को अन्नदाताओं के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। ऐसे में सवाल ये है कि क्या सरकार किसानों की मांग मानेगी या अभी और जारी रहेगा अन्नदाताओं का संघर्ष? ऐसे ही सवालों के जवाब जानने के लिए आप अमर उजाला के फेसबुक और यूट्यूब पेज पर किसान नेता राकेश टिकैत को सुन सकते हैं। साथ ही कमेंट के जरिए उनसे अपने सवाल भी पूछ सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को ब्लॉक करने की तैयारी पर तारीख अभी तय नहीं
नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और किसानों के बीच कई स्तर की वार्ता के बावजूद कोई हल नहीं निकल सका है। किसानों के नेता राकेश टिकैत अब कई राज्यों में रैली कर सरकार पर दबाव बनाने को अन्नदाताओं के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ गाजीपुर बॉर्डर पर किसान होली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि बीते डेढ़ महीने से बॉर्डर पर ही उन्होंने अपने सभी त्यौहार मनाए हैं। इसी प्रकार होली भी यहीं मनाई जाएगी। इसके तहत सभी तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने बताया कि इस बार देश की सबसे बड़ी ऐतिहासिक होली गाजीपुर बॉर्डर पर मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को बॉर्डर पर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। यह पंचायत प्रति माह मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में आयोजित होती है, जो कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के द्वारा बुलाई जाती थी। वह पंचायत इस बार यहां गाजीपुर बॉर्डर पर होने जा रही है। इसी पंचायत में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।


बॉर्डर पर बढ़ रही संख्या
बीते कुछ दिनों से बॉर्डर पर किसानों की संख्या बढ़ रही है। हर गांव से किसानों के धरना स्थल पर आने का आह्वान किया जा रहा है। 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाने के लिए युवाओं को बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed