फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers protest: Rakesh Tikait mahapanchayat in Nandigram

बंगाल चुनाव : नंदीग्राम में बोले राकेश टिकैत- भाजपा किसानों के आंदोलन की रीढ़ तोड़ने पर आमादा

Sat, 13 Mar 2021 10:43 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नंदीग्राम
पीटीआई, नंदीग्राम Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 13 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest: Rakesh Tikait mahapanchayat in Nandigram
राकेश टिकैत एवं अन्य नेता - फोटो : पीटीआई

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शनिवार को कोलकाता और नंदीग्राम में महापंचायतों को आयोजन किया और लोगों से पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देने का आग्रह किया। नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही है। किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख राकेश टिकैत महापंचायत में शामिल होने के लिए दिन में राज्य पहुंचे।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस की सांसद डोला सेन ने हवाई अड्डे पर टिकैत की अगवानी की। इसके बाद टिकैत ने शहर में और पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर के साथ किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन


टिकैत ने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार किसानों और उनके आंदोलन की रीढ़ तोड़ने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि यह जन-विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट मत देना। अगर उन्हें वोट दिया गया तो वे आपकी जमीन बड़े कॉर्पोरेट्स और उद्योगों को दे देंगे और आपको भूमिहीन बना देंगे। वे आपकी आजीविका दांव पर लगाकर देश के बड़े उद्योगपति समूहों को जमीन सौंप देंगे और आपको खतरे में डाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद में खुलेगी मंडी
अगला टारगेट संसद पर फसल बेचने का होगा। संसद में मंडी खुलेगी। पीएम ने कहा है कि मंडी के बाहर कही भी सब्जी बेच लो तो हम वैसा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक कानून वापस नहीं होगा और बंगाल के किसान को जब तक एसएसपी पर रेट नहीं मिलेगा, तब तक दिल्ली बॉर्डर से किसान नहीं हटेंगे।

टिकैत ने भाजपा को धोखेबाजों की पार्टी कहते हुए कहा हम भाजपा का विरोध करने वालों और किसानों तथा गरीबों के साथ खड़े होने वालों के पाले में रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल में किसान महापंचायत का मतलब राज्य में किसी विशेष गैर-भाजपा पार्टी को समर्थन देना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां किसी विशेष पार्टी के लिए वोट मांगने के लिए नहीं आया हूं। हम यहां बंगाल में किसानों की ओर से भाजपा के खिलाफ लड़ाई शुरू करने के लिए अपील कर रहे हैं।


नंदीग्राम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन की यह भूमि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को एक नई दिशा देगी। दिल्ली की सीमाओं पर जारी आंदोलन पर उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी लंबे समय तक अपना आंदोलन जारी रखने के लिए तैयार हैं क्योंकि उनका उनका मनोबल ऊंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed