फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers Protest government trust farmers will convince union Ministers try to resolve the objections issues of the last meeting

सरकार को भरोसा, किसानों को मना लेंगे, जल्द ही खत्म होगा आंदोलन

Sat, 05 Dec 2020 03:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 05 Dec 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers Protest government trust farmers will convince union Ministers try to resolve the objections issues of the last meeting
किसान आंदोलन - फोटो : पीटीआई

केंद्र सरकार को भरोसा है कि नौ दिन से आंदोलन कर रहे किसानों को शनिवार को होने वाली पांचवें दौर की बातचीत में मना लिया जाएगा। कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने शुक्रवार को इसके लिए रणनीति तैयार की।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सरकार ने किसानों द्वारा पिछली बैठक में उठाई आपत्तियों पर संभावित समाधान निकालने की कोशिश की है। शनिवार को तीनों केंद्रीय मंत्री किसानों से चर्चा करेंगे और सरकार के समाधान पेश करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों को उम्मीद है कि शनिवार को वह किसानों को मना लेंगे जिससे उनका आंदोलन जल्द से जल्द समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन



सरकार ने बृहस्पतिवार को हुई बातचीत में भी रुख नरम करते हुए कानून में बदलाव करने के संकेत दिए थे हालांकि किसान संगठन कानून वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। कृषि मंत्री ने चौथे दौर की वार्ता में किसानों को भरोसा दिलाया था कि सरकार एपीएमसी मंडियों को मजबूत करने की तरीकों पर मंथन करने को तैयार है। इसके अलावा एमएसपी को बरकरार रखने और विवादों का निपटारा करने के लिए बड़ी अदालतों का रुख करने का प्रावधान जोड़ने पर भी विचार करने की बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तृत चर्चा के बाद तैयार किया कानून, किसानों को होंगे कई फायदे : सीतारमण
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि कृषि कानूनों को हर पहलू पर गौर देते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कड़ी मेहनत कर किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है। सभी हितधारकों से विस्तृत चर्चा के बाद कानून बना है। उन्होंने भी उम्मीद जताई कि कृषिमंत्री किसानों को मना लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed