फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers Protest: Farmers has no trust on the central government over farm bill issues

Farmers Protest: किसान नेताओं का एक सवाल बना केंद्र सरकार के गले की फांस, नहीं सूझता कोई जवाब

Thu, 03 Dec 2020 03:52 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 03 Dec 2020 03:52 PM IST
सार

अब सरकार कहती है कि कमेटी बना देंगे, एमएसपी को कानूनी प्रावधान में शामिल कर देंगे। किसान अब सरकार पर भरोसा करने के लिए तैयार नहीं हैं...

विज्ञापन
Farmers Protest: Farmers has no trust on the central government over farm bill issues
पंजाब के बाद हरियाणा, यूपी व अन्य राज्यों के किसान नेताओं से बात करते कृषि मंत्री - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

दिल्ली की लगभग सभी सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। किसान प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार अपनी बातों पर अड़ी रहती है तो वे देशभर में बंद का एलान कर सकते हैं। आखिर वो कौन सी बात है जो किसान संगठनों और केंद्र सरकार के मध्य बाधा बन कर सामने आ रही है।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने बैठक में जाने से पहले कहा, किसानों का मन साफ है। हम अपनी मांगों को लेकर एकमत हैं। सवाल एक ही है जो केंद्र सरकार के गले में फंसा है। यूं कहें कि सरकार ने खुद उस सवाल को फंसाया है। यहां बात भरोसे की है। किसान, सरकार से एक ही सवाल पूछते हैं, हम आप पर भरोसा कैसे करें। हमें इसी सवाल का जवाब नहीं मिलता।
विज्ञापन



अब सरकार कहती है कि कमेटी बना देंगे, एमएसपी को कानूनी प्रावधान में शामिल कर देंगे। किसान अब सरकार पर भरोसा करने के लिए तैयार नहीं हैं। किसानों का एक ही सवाल है। हम पूछते हैं कि उस वक्त सरकार को किसानों की याद क्यों नहीं आई, जब ये तीन कानून बनाए जा रहे थे। तब किसी को भरोसे में नहीं लिया। सरकार ने खुल कर अपनी मनमर्जी की। अब दोनों पक्षों के बीच भरोसा कैसे बनेगा। लोग भ्रम की बात फैला रहे हैं, हम कह रहे हैं कि भ्रम किसी को नहीं है, बात केवल विश्चास और भरोसे की है। इस पर केंद्र सरकार खरी नहीं उतरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता कुलवंत सिंह ने कहा, जब पंजाब में लंबे समय से आंदोलन चल रहा था तो केंद्र सरकार बातचीत के लिए आगे क्यों नहीं आई। सरकार की तरफ से कोई गंभीर प्रयास नहीं हुआ, अगर बैठक हुई तो वह महज एक औपचारिकता रही। सरकार ने ये सोचा था कि छोटा-मोटा आंदोलन है, खत्म हो जाएगा। हार थक कर किसान चुप हो जाएंगे। सरकार के साथ अब बातचीत शुरू हुई है।

कुलवंत सिंह के मुताबिक, इसमें कोई नया एजेंडा नहीं रहेगा। किसानों की मांग है कि तीनों कानून वापस हों। दरअसल, केंद्र सरकार ने किसानों को कुछ समझा ही नहीं। न इनकी नीयत साफ है और न ही नीति। ये लोग अब भी किसानों को बरगलाने के प्रयासों में लगे हैं। सरकार अब चाहे जो मर्जी आश्वासन दे, लेकिन किसान उस पर भरोसा करने के लिए तैयार नहीं हैं। वजह, इससे पहले केंद्र सरकार ने कभी भी खेती-किसानी के मामले में किसान से बात नहीं की, जो मन में आया, उसे कानून की शक्ल दे दी।

किसान नेता हनानमौला बताते हैं, अब मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार ने न तो पहले ऐसा कोई काम किया और न अब कर रही है कि जिससे दोनों के बीच कोई भरोसा बन सके। किसान, केंद्र सरकार की बात पर भरोसा कैसे कर लें। मध्यप्रदेश के किसान नेता शिव कुमार कक्काजी के अनुसार, सरकार यह सोच रही है कि किसानों को कुछ मालूम ही नहीं है। वह अभी तक तीनों कानूनों को समझाने में लगी है।

हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह कहते हैं, इन तीन कृषि कानूनों की जानकारी पर किसानों ने पीएचडी कर ली है। दूसरी तरफ, सरकार यह कह रही है कि अभी किसानों को जागरूक करना बाकी है। उन्हें कानूनों को लेकर भ्रम हो गया है। ये कानून कितने अच्छे हैं, हर किसान ये सच्चाई जान चुका है। ये कानून किसानों के लिए मौत का फरमान हैं।


किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्रहाना कहते हैं कि किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार कभी भी संवेदनशील नहीं रही। किसानों ने उस वक्त भी सरकार को चेताया था, जब इन कानूनों को पास कराया जा रहा था। एक बार भी सरकार की तरफ से ये नहीं कहा गया कि हम तीनों बिलों को संसद में ले जाने से पहले किसानों से बात करेंगे। ऐसे में भरोसा कहां आएगा। अब केंद्र सरकार अपने इसी खोट में फंस कर रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed