फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers movement start again in Maharashtra, Vidhan Sabha Protest on March 12th

महाराष्ट्र में किसान आंदोलन फिर शुरू, 12 मार्च को विधानसभा का घेराव

Fri, 09 Mar 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 09 Mar 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers movement start again in Maharashtra, Vidhan Sabha Protest on March 12th

महाराष्ट्र में कर्जमाफी को लेकर एक बार फिर किसानों का व्यापक आंदोलन शुरू हो गया है। महाराष्ट्र राज्य किसान सभा और ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले एकजुट हुए किसान नासिक से मुंबई कूच कर चुके हैं। मंगलवार को शुरू हुई किसान यात्रा शुक्रवार को मुंबई के ठाणे पहुंच गई है। मुंबई पहुंचकर 12 मार्च को किसान विधानसभा का घेराव करेंगे।

विज्ञापन


किसान कर्जमाफी को लेकर मुंबई कूच

महाराष्ट्र के किसान लंबे समय से कर्जमाफी की मांग कर रहे हैं। ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) के करीब 25 हजार किसानों का समूह पूर्ण कर्जमाफी की मांग को लेकर शुक्रवार को ठाणे के शाहपुर पहुंच चुका है। 5 मार्च को नासिक के सीबीएस चौक से शुरू हुई किसान यात्रा हर दिन 30 किलोमीटर का रास्ता तय कर रही है। 
विज्ञापन


नासिक से मुंबई 180 किलोमीटर का मार्च शुरू है। सभी किसान 12 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव करने वाले हैं। राज्य के किसानों की मांग सिर्फ पूर्ण कर्जमाफी तक सीमित नहीं है, बल्कि बिजली बिल माफी, किसान लाभकारी मूल्य, स्वामीनाथन आयोग के सिफारिश और जंगल अधिकार कानून को लागू करवाना है। किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार के ऊपर किसान विरोधी नीतियों को लागू करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया किसान सभा के सचिव राजू देसले ने कहा कि पिछले साल राज्य की बीजेपी सरकार ने किसानों के सशर्त 34,000 करोड़ रुपये की कर्ज माफी की घोषणा की थी लेकिन, जून महीने से अब तक 1,753 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। महाराष्ट्र में किसान कर्जमाफी एक बड़ा मुद्दा रहा है क्योंकि यहां देश में सबसे ज्यादा किसान खुदकुशी करते हैं। हालांकि सूबे में भाजपानीत सरकार ने किसान कर्जमाफी की घोषणा की थी लेकिन, कर्जमाफी नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed