फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers and Anna Hazare together on land acquisition issue

भूमि अधिग्रहण मसले पर किसानों को मिला अन्ना हजारे का साथ      

Mon, 25 Sep 2017 03:26 AM IST
 ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा 
 ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा  Updated Mon, 25 Sep 2017 03:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers and Anna Hazare together on land acquisition issue
अन्‍ना हजारे

नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू कराने की मांग पर जिले के किसानों को समाजसेवी अन्ना हजारे का भी साथ मिल गया है। वे 2 अक्तूबर को जिले में किसानों को संबोधित कर सकते हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली के राजघाट में उनके संबोधन की संभावना जताई जा रही है। जय जवान जय किसान संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिन पहले अन्ना हजारे से मिला था। उसके बाद अन्ना ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

              
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे समेत दूसरे प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण में नए कानून को लागू कराने की मांग को लेकर छह माह से बील अकबरपुर में किसानों का आंदोलन चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के रालेगणसिद्धि पहुंचकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल समाजसेवी अन्ना हजारे से मिला। किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि अन्ना हजारे ने नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू कराने के मुद्दे को उठाने और आंदोलन का समर्थन किया है। 

2 अक्तूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वे दिल्ली के राजघाट पहुंचेंगे। इसी दिन बील अकबरपुर में धरनारत सभी प्रोजेक्टों से प्रभावित किसान राजघाट तक किसान श्रृंखला बनाएंगे, जिसमें उनकी ट्रैक्टर ट्राली व निजी वाहन शामिल होंगे। 

सभी के पास जय जवान जय किसान के झंडे होंगे। अन्ना हजारे राजघाट के नजदीक लाल बहादुर शास्त्री की समाधि स्थल परिसर अथवा बील अकबरपुर गांव पहुंचकर किसानों को संबोधित करेंगे। 


प्रतिनिधिमंडल में राजेश नागर, विक्रांत पाटिल, डीके शर्मा, गुजरात के सागर भाई रब्बारी, महाराष्ट्र के विवेकानंद मथाने किसान नेता मौजूद थे। 2 अक्तूबर को मानव श्रृंखला में कई राज्यों के किसान शामिल होंगे। अधिक से अधिक किसानों को पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। किसान संगठन गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करने में जुटे हैं।             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed