फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Farmer protest :Facebook removes official page of Kisan Ekta Morcha, restores it after outrage

फेसबुक ने बंद किया किसान एकता मोर्चा का पेज, हुआ विरोध तो वापस लिया कदम

Sun, 20 Dec 2020 11:05 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 20 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest :Facebook removes official page of Kisan Ekta Morcha, restores it after outrage
facebook

कृषि कानून के खिलाफ देश भर के किसान संगठन देश की राजधानी नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहे किसान आंदोलन पर रविवार को ब्रेक लग गया। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से फेसबुक पर बनाए गए किसान एकता मोर्चा के पेज के रविवार देर शाम निष्क्रिय कर दिया गया। हालांकि, किसानों के नाराजगी जताने के बाद फेसबुक पेज दोबारा शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


किसान आंदोलन को लेकर इंटरनेट पर फैलाए जा रहे अफवाहों पर अपना पक्ष रखने और आंदोलन को सोशल मीडिया पर आगे बढ़ाने के लिए चार दिन पहले ही संयुक्त किसान मोर्चा ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और स्नैप चैट पर किसान एकता मोर्चा नाम से अकाउंट बनाया था। चार दिन में इस अकाउंट पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हो गए। यही नहीं कई अकाउंट पर लोगों की पहुंच 12 लाख पार कर गई था।
विज्ञापन



संयुक्त किसान मोर्चा की रविवार देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी, जिसे फेसबुक पेज पर लाइव किया जा रहा था। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की आईटी टीम ने पाया कि उनका फेसबुक पेज निष्क्रिय हो गया है। यही नहीं किसान एकता मोर्चा का कहना है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी अब नहीं खुल रहा है। दोनों ही पेज पर मिलाकर कुल 1.50 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फेसबुक पेज को बंद करने को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। इसके कुछ देर बाद फेसबुक पेज फिर से एक्टिव हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed