{"_id":"5d71b6c48ebc3e93aa1914d1","slug":"farmer-killed-in-urea-line-in-telangana-opposition-attacked-bjp-and-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में यूरिया की लाइन में लगे किसान की मौत, विपक्ष ने भाजपा और राज्य सरकार को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में यूरिया की लाइन में लगे किसान की मौत, विपक्ष ने भाजपा और राज्य सरकार को घेरा
Fri, 06 Sep 2019 07:00 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्दीपेट/हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्दीपेट/हैदराबाद
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 06 Sep 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
किसान की मौत (फाइल फोटो)
यूरिया के लिए लाइन में लगे उन्नहतर वर्षीय किसान जी इलैया की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अचियपल्ली गांव निवासी इलैया डुब्बक स्थित प्राथमिक कृषि सहकारी समिति की दुकान से यूरिया लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे। इसी दौरान वह अचेत होकर गिर गए।
विज्ञापन
उन्हें तुरंत पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इलैया की मौत से नाराज किसानों ने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
किसान की मौत पर राजनीतिक दलों ने अपनी राजनीति तेज कर दी है। विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा ने किसान की मौत के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया है। उधर राज्य के कृषि मंत्री एस निरंजन रेड्डी ने कहा कि इस मामले को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
किसानों की मांग को पूरा करने के लिए राज्य सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। हम मांग के अनुरूप हर सप्ताह इसकी आपूर्ति कर रहे हैं।