फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farm laws repeal: Cong says country understands everything, 'suit-boot' govt doesn't

कृषि कानून की वापसी: कांग्रेस का पीएम पर निशाना- देश सब कुछ समझता है, लेकिन सूट-बूट की सरकार नहीं समझती

Sat, 20 Nov 2021 10:34 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/हैदराबाद Published by: Amit Mandal Updated Sat, 20 Nov 2021 10:34 PM IST
सार

सुरजेवाला ने कहा, प्रधानमंत्री किसानों को काले कृषि कानूनों के लाभों के बारे में नहीं बता सके। देश सब कुछ समझता है, सूट-बूट की सरकार नहीं समझती है। 

विज्ञापन
Farm laws repeal: Cong says country understands everything, 'suit-boot' govt doesn't
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कृषि कानूनों की वापसी को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि पीएम कृषि कानून, नोटबंदी और सीएए जैसे कदमों के फायदों के बारे में नहीं बता सकते, लेकिन देश सब कुछ समझता है। प्रधानमंत्री पर पार्टी का हमला मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम एक संबोधन में तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के सरकार के फैसले की घोषणा के बाद से ही जारी है। 

विज्ञापन


पीएम को बताया भाषणजीवी 
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री को भाषणजीवी बताते हुए कहा कि मोदी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश और नोटबंदी के फायदों के बारे में अर्थशास्त्रियों और देशवासियों को नहीं बता सके। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री व्यापारियों और दुकानदारों को जीएसटी के लाभों और अल्पसंख्यकों को सीएए के लाभों की व्याख्या नहीं कर सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मध्यम वर्ग-किसानों-गरीबों को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क के लाभों के बारे में नहीं बता सके। मोदी गृहिणियों को 1,000 रुपये के गैस सिलेंडर और उद्योगपति व निवेशकों को मेक इन इंडिया के लाभों के बारे में भी नहीं बता सके। सुरजेवाला ने कहा, प्रधानमंत्री किसानों को काले कृषि कानूनों के लाभों के बारे में नहीं बता सके। देश सब कुछ समझता है, सूट-बूट सरकार नहीं समझती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हम तेलंगाना सरकार की ओर से किसानों के आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के शोक संतप्त परिवारों को 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेंगे। हम केंद्र से प्रत्येक शोक संतप्त परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का आग्रह करते हैं: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव

तेलंगाना सरकार मृतकों के परिजनों को देगी तीन लाख रुपये 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को मुआवजा दिए जाने का एलान किया। राव ने कहा कि हम तेलंगाना सरकार की ओर से आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के शोक संतप्त परिवारों को 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेंगे। हम केंद्र से प्रत्येक शोक संतप्त परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का आग्रह करते हैं। 


किसानों के हक के लिए लड़ी कांग्रेस, अब श्रेय ले रही टीएमसी: अधीर
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद कानून निरस्त किए जाने का श्रेय लेने के लिए झूठे दावे कर रही है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने कहा कि जहां राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता देश भर में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में खड़े रहे, वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली की यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए जंतर-मंतर तक नहीं गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed