{"_id":"5ba2c058867a557f220f9872","slug":"famous-poet-and-journalist-vishnu-khare-funeral-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रसिद्ध कवि और पत्रकार विष्णु खरे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रसिद्ध कवि और पत्रकार विष्णु खरे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Sep 2018 03:02 AM IST
विज्ञापन
vishnu-khare
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रसिद्ध कवि एवं पत्रकार और हिंदी एकेडमी के उपाध्यक्ष विष्णु खरे ने बुधवार को दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में अंतिम सांस ली। ब्रेन हेमरेज की वजह से उनका निधन हुआ। आज उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर होगा। छिंदवाड़ा में जन्मे विष्णु खरे दिल्ली के मयूर विहार के हिंदुस्तान अपार्टमेंट में किराए के एक कमरे में अकेले रहते थे।
कुछ दिन पहले उन्हें जीबी पंत अस्पताल के न्यूरो विभाग में भर्ती कराया गया था। दो वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही थी। हालात में सुधार न होने के कारण पिछले दो दिन से उन्हें आईसीयू में रखा गया था। विष्णु खरे को नाइट ऑफ द व्हाइट रोज सम्मान, हिंदी अकादमी साहित्य सम्मान, शिखर सम्मान, रघुवीर सहाय सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान से नवाजा जा चुका है।