फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Family mourning son death assaulted for objecting loud music during idol immersion in Pune maharashtra News

Pune: बेटे की मौत के गम में डूबे परिवार ने तेज डीजे बजाने पर जताई आपत्ति...तो भीड़ ने कर दी पिटाई, 21 गिरफ्तार

Sat, 30 Sep 2023 04:54 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 30 Sep 2023 04:54 AM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि संगीत पर आपत्ति जताने के बाद गणपति मंडल के आयोजकों और परिवार के कुछ सदस्यों के बीच बहस हो गई। इसके बाद उन्होंने संगीत बंद कर दिया और विसर्जन के लिए आगे बढ़ गए। बाद में रात करीब 11 बजे विसर्जन के बाद लौटते समय गणपति मंडल के कुछ सदस्यों ने बदला लेने के लिए पीड़ित सुनील शिंदे और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया और उन्हें लोहे की छड़ों से पीटा गया। घटना में सभी को चोटें आईं।
 

विज्ञापन
Family mourning son death assaulted for objecting loud music during idol immersion in Pune maharashtra News
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बेटे की मौत के गम में डूबे परिवार की भीड़ द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पुणे में गणपति विसर्जन के दौरान पीड़ित परिवार के घर के बाहर से गुजर रहे जुलूस में डीजे पर तेज आवाज में संगीत बजाने पर आपत्ति जताने पर भीड़ ने कथित तौर पर चार सदस्यों की पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि परिवार अपने एक सदस्य की मृत्यु का शोक मना रहा था, इसलिए उन्होंने तेज आवाज में डीजी नहीं बजाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना 25 सितंबर की है, जब गणपति विसर्जन जुलूस शिंदे वस्ती क्षेत्र में सोमातने फाटा के पास से गुजर रहा था, तो स्थानीय निवासी सुनील शिंदे ने आयोजकों से अनुरोध किया कि वे उनके घर के सामने से गुजरते समय डीजे संगीत न बजाएं क्योंकि वे 16 वर्षीय बेटे की मौत का शोक मना रहे थे। बेटे की नौ दिन पहले ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि संगीत बजाने पर आपत्ति जताने के बाद गणपति मंडल के आयोजकों और परिवार के कुछ सदस्यों के बीच बहस हो गई। इसके बाद उन्होंने संगीत बंद कर दिया और विसर्जन के लिए आगे बढ़ गए। बाद में रात करीब 11 बजे विसर्जन के बाद लौटते समय गणपति मंडल के कुछ सदस्यों ने बदला लेने के लिए पीड़ित सुनील शिंदे और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया और उन्हें लोहे की छड़ों से पीटा गया। घटना में सभी को चोटें आईं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने एक अक्टूबर तक उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने के बाद आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया और तत्काल कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित 21 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 323 के साथ महाराष्ट्र पुलिस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed