फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Family feuding about heritage after DMK Chief M Karunanidhi death

करुणानिधि की मौत के बाद परिवार में झगड़ा शुरू, पार्टी पर कब्जा को लेकर बेटों में छिड़ी जंग

Mon, 13 Aug 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Mon, 13 Aug 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Family feuding about heritage after DMK Chief M Karunanidhi death
DMK

एम. करुणानिधि की मौत को अभी ज्यादा दिन भी नहीं बीते हैं कि परिवार में करुणानिधि की विरासत को लेकर झगड़ा शुरू हो गया है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) से निष्कासित करुणानिधि के बड़े बेटे एमके आलागिरी ने उनकी विरासत पर अपना दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि कि उनके सभी रिश्तेदार, पिता के समर्थक और सभी सहयोगी उनके साथ हैं। अलागिरी का यह बयान डीएमके कार्यकारी समिति की बैठक से ठीक पहले आया है।

विज्ञापन


इस दौरान जब उनसे भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भविष्य की राजनीतिक योजना पर आने वाला वक्त बताएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अभी पार्टी के सदस्य नहीं हैं और वह इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते हैं। बता दें कि डीएमके की राजनीतिक विरासत को लेकर दोनों भाइयों में काफी समय से विवाद चल रहा है।  

विज्ञापन
 

बता दें कि 2014 में करुणानिधि ने अपने बड़े बेटे एमके अलागिरी को पार्टी लाइन के खिलाफ काम करने के आरोप में निकाल दिया था। जिसके बाद 2016 में उन्होंने अपने छोटे बेटे एमके स्टालिन को अपना सियासी वारिस घोषित कर दिया था। लेकिन अब एमके अलागिरी करुणानिधि की विरासत पर अपना दावा ठोक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed