{"_id":"574ec9b14f1c1b7c2810ad58","slug":"false-terror-charges-against-muslims-cause-for-concern-gowda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम युवकों पर आतंकवाद के फर्जी केसों से मोदी सरकार परेशान, जल्द करेगी रिफॉर्म","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुस्लिम युवकों पर आतंकवाद के फर्जी केसों से मोदी सरकार परेशान, जल्द करेगी रिफॉर्म
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Jun 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के निसार को पिछले महीने ही सुप्रीम कोर्ट ने निर्दोष करार दिया है। निसार को उम्रकैद की सजा दी गई थी। उन्होंने 23 साल जेल में काट दिए।
- फोटो : इंडियन एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा है कि आतंकवाद के मामलों में मुस्लिम युवकों पर फर्जी मुकदमों को लेकर उनकी सरकार चिंतित है। मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर अलीगढ़ में आयोजित 'विकास पर्व' कार्यक्रम के दौरान गौड़ा ने यह बात कही।
गौड़ा ने कहा, 'मुस्लिम युवकों पर आतंकवाद के झूठे मुकदमे चिंता का सबब हैं। हम बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। लॉ कमिशन इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसकी मदद से आपराधिक कार्यवाही, बेल, अभियोजन पक्ष की गड़बड़ी आदि को लेकर रिफॉर्म के बारे में सुझाव दिए जाएंगे। संबंधित पैनल की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के जज कर रहे हैं। इसके अलावा कई और कानून के जानकार रिपोर्ट तैयार करने में मदद कर रहे हैं।
गौड़ा ने यह बात उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें उनसे मुस्लिम युवकों पर झूठे मुकदमे और निर्दोष साबित होने के बाद आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा गया था। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने निसार उद दीन नाम के युवक को निर्दोष करार दिया। वह 23 साल बाद घर लौटे तो उन्होंने कहा, 'मैं अब एक जिंदा लाश हूं।'