फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fake twitter account of Draupadi Murmu being made of social media platform

Fake Twitter Accounts: ट्विटर पर द्रौपदी मुर्मू के नाम से फर्जी अकाउंट्स की बाढ़, यूजर्स का भी चकराया सिर

Thu, 21 Jul 2022 09:53 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 21 Jul 2022 09:53 PM IST
सार

भाजपा ने इस हफ्ते द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था। इसके बाद से ही ट्विटर पर उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनने का सिलसिला शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Fake twitter account of Draupadi Murmu being made of social media platform
फर्जी ट्विटर अकाउंट - फोटो : social media

विस्तार

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति चुनाव में जीत तय होने के साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला तेज हो गया। लोग उन्हें टैग करके लगातार बधाई दे रहे हैं। जबकि हकीकत ये है कि उनका ट्विटर पर कोई अकाउंट ही नहीं है। पिछले कुछ दिनों में ट्विटर पर उनसे जुड़े नए-नए अकाउंट की बाढ़ आ गई है। पीएम मोदी ने भी जब ट्वीट किया तो उसमें मुर्मू के ट्विटर हैंडल का जिक्र नहीं था। कुल मिलाकर ट्विटर पर नजर आ रहे फेक अकाउंट ने यूजर्स को भी मुश्किल में डाल दिया। 

विज्ञापन


फर्जी अकाउंट से पीएम मोदी को दिया जवाब 
भाजपा ने इस हफ्ते द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था। घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर उन्हें नामांकित होने के लिए बधाई दी। पीएम के ट्वीट के बाद एक ट्विटर अकाउंट द्रौपदी मुर्मू (@DraupdiMurmuBJP) ने उन्हें जवाब देते हुए धन्यवाद दिया। जबकि ये अकाउंट मौजूद ही नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में कई फर्जी खाते द्रौपदी मुर्मू के नाम पर खुल गए हैं। इनमें से कोई भी खाता असली नहीं है। दरअसल मुर्मू का कोई ट्विटर अकाउंट ही नहीं है और ये सभी अकाउंट फर्जी हैं, जिनमें उनका फोटो लगाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट पर गौर करें तो उन्होंने किसी ट्विटर अकाउंट को टैग ही नहीं किया था। इसका सीधा अर्थ है कि मुर्मू का कोई ट्विटर अकाउंट ही नहीं है अन्यथा पीएम मोदी उन्हें टैग जरूर करते। 

@draupadimurmupr नाम से बने ट्विटर अकाउंट के 16.4 हजार फॉलोअर्स हैं। ये अकाउंट जून में ही बना है और इससे कुछ देर पहले ही एक ट्वीट किया गया है। 





यहां तक कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी मुर्मू को बधाई देते हुए सिर्फ #DraupadiMurmu हैशटैग का इस्तेमाल किया। मुर्मू के नाम से कई खाते हाल ही में बनाए गए हैं। @DraupadiiMurmu, @DraupadiMurmu_, @murmu_draupadi, @Draupadi_Murmu_ जैसे हैंडल जून में ही बनाए गए थे जब उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की गई थी। इसलिए यह साफ है कि मुर्मू के नाम पर बने सभी हैंडल फर्जी हैं। द्रौपदी मुर्मू का अभी तक कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। 



 

ऐसे ही कई फर्जी अकाउंट ट्विटर पर बनाए गए हैं जिनपर बधाई देने और लेने का सिलसिला जारी है। अधिकतर अकाउंट जून मेंं ही बनाए गए हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed