{"_id":"5f8694398e052b5b94000a51","slug":"fake-sadhu-accused-for-raping-a-minor-girl-and-thrashed-by-locals-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना : स्थानीय लोगों ने की फर्जी साधु की पिटाई, नाबालिग बच्ची के साथ करता था दुष्कर्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना : स्थानीय लोगों ने की फर्जी साधु की पिटाई, नाबालिग बच्ची के साथ करता था दुष्कर्म
Wed, 14 Oct 2020 11:31 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
तेलंगाना में एक नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म का मामला
- फोटो : AMAR UJALA
तेलंगाना के निजामाबाद में एक फर्जी साधु की पिटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने फर्जी साधु की तब पिटाई की, जब लोगों को पता चला कि उसने कथित तौर पर एक नाबालिग बच्ची का यौन शोषण किया है। साधु ने बच्ची की मानसिक स्थिति को ठीक करने का बहाना लेकर यह अपराध किया।
विज्ञापन
दरअसल, उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक 20 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अत्याचार का मामला सामने आया था, जिसके बाद से पूरे देश में जनता के बीच गुस्से का माहौल है। बच्ची के माता-पिता ही फर्जी साधु के पास अपनी बेटी को ले गए थे क्योंकि साधु ने अपनी जादूई शक्तियों का हवाला देते हुए दावा किया था कि वह उनकी बच्ची को ठीक कर देगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन महीने से यह फर्जी साधु बच्ची का यौन शोषण कर रहा था। लड़की ने हाल ही में पेट में दर्द होने की शिकायत की, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि वो फर्जी साधु बच्ची को ड्रग देता था और एक आइसोलेटे़ड कमरे में ध्यान लगाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करता था। जैसे ही यह घटना सामने आई, महिला कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने साधु के घर में जाकर उसके पिटाई कर दी।
साधु अपने घर से भागा और सड़क पर दौड़ने लगा और लोगों ने फर्जी साधु का पीछा किया। उसकी हाथ, डंडे और झाड़ू से पिटाई की गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि पुलिस ने फर्जी साधु को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
फर्जी साधु के खिलाफ धोखाधड़ी और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।