फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fake RT-PCR report provided by the india's first Omicron infected managed to leave the country; four people arrested

कर्नाटक: देश में मिले पहले ओमिक्रॉन संक्रमित की बना डाली फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट, चार गिरफ्तार 

Tue, 14 Dec 2021 12:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Dec 2021 12:21 PM IST
सार

मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों लोगों पर आरोप है कि इन्होंने दक्षिण अफ्रीका के नागरिक को फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट बनाकर दी थी। 

विज्ञापन
Fake RT-PCR report provided by the india's first Omicron infected managed to leave the country; four people arrested
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक में फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट बनाने का मामला सामने आया है। यह फर्जी रिपोर्ट दक्षिण अफ्रीका से आए ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज को मुहैया कराई गई थी, जिसकी मदद से वह देश छोड़ने में कामयाब रहा। मामला सामने आने के बाद कर्नाटक पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरू की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारियों व प्राइवेट लैब के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने दक्षिण अफ्रीका के नागरिक को फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट मुहैया कराई थी।

विज्ञापन


देश का पहला संक्रमित था विदेशी नागरिक
दक्षिण अफ्रीका से यह नागरिक 20 नवंबर को बेंगलुरू आया था। हवाईअड्डे पर जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित पाया गया, जिसके बाद जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए उसके नमूने भेजे गए थे, जहां उसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। इसके बाद व्यक्ति को एक होटल में क्वारंटीन कर दिया गया था।
विज्ञापन


दुबई के रास्ते देश से भागा 
दक्षिण अफ्रीकी नागरिक फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाकर दुबई के रास्ते अपने देश भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट बनाने वाली लैब से पूछताछ की और पूरा मामला सामने आ गया। यह नागरिक 24 लोगों के संपर्क में आया था। सभी लोगों की जांच की गई, जिसें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed