{"_id":"633933500cd44f3955657f3a","slug":"fake-call-centre-cheating-us-citizens-busted-in-maharashtra-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिका के लोगों को बनाते थे ठगी का शिकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिका के लोगों को बनाते थे ठगी का शिकार
Sun, 02 Oct 2022 12:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:15 PM IST
सार
कॉल सेंटर के माध्यम से आरोपी अमेरिका में लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें कर्ज की पेशकश करते थे। बैंक खाते का विवरण प्राप्त करने के बाद, आरोपी उनके खातों से धन निकाल लेते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉल सेंटर ने कथित तौर पर अमेरिकी नागरिकों को कर्ज देकर ठगा था।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वीबी मुर्तदक ने बताया कि फर्जी कॉल सेंटर मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पुलिस टीम ने ठाणे के वागले एस्टेट इलाके में कॉल सेंटर पर छापा मारा और वहां काम करने वाली तीन महिलाओं समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अमेरिकन लोगों को ठगा जा रहा था
पुलिस ने बताया, कॉल सेंटर के माध्यम से आरोपी अमेरिका में लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें कर्ज की पेशकश करते थे। बैंक खाते का विवरण प्राप्त करने के बाद, आरोपी उनके खातों से धन निकाल लेते थे। अमेरिका में समन्वय स्थापित करने वाला एक एजेंट धन एकत्र करता था और उससे अपना हिस्सा लेने के बाद हवाला के जरिए भारत को हस्तांतरित करता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 16 लोगों में कॉल सेंटर के मालिक सिद्धेश सुधीर भाईडकर (33) और सानिया राकेश जायसवाल (26) शामिल हैं।
विज्ञापन